फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three bike riders miscreants looted in broad daylight, women purse

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े महिलाओं से लूटे पर्स

Sun, 24 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 24 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders miscreants looted in broad daylight, women purse
Women police Station

रोहतक। शहर में शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की दो वारदात को अंजाम दिया। सैनी धर्मशाला और नए बस स्टैंड के नजदीक बदमाशों ने दो महिलाओं से लूटपाट की। इस संबंध में अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिसार के गांव धर्मकैड़ी निवासी सतीश कुमार स्टेट यूनिवर्सिटी के वीसी में कार्यालय में कार्यरत है। जबकि उनकी पत्नी रूबी प्रेम नगर चौक स्थित एक डेंटल क्लीनिक में काम करती है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर को रूबी क्लीनिक से घर की तरफ आ रही थी। सैनी धर्मशाला के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला के पर्स में 5500 रुपये की नकदी सहित एक मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बदमाशों ने नए बस स्टैंड पर एक महिला के साथ झीनाझपटी की। इस वारदात में भी बदमाश बाइक पर सवार थे और उनकी संख्या तीन ही थी। पीड़ित महिला जब दुकान से घर की ओर निकली, बस स्टैंड पर बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed