रोहतक: पुरुष आयोग के दखल से पति को प्रताड़ित करने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार, चेयरपर्सन बोलीं- यह निर्भय कांड जैसी बर्बता
पुरुष आयोग की चेयरपर्सन घायल व्यक्ति से मिलने पीजीआई पहुंची। उन्होंने कहा कि यह निर्भय कांड सरीखी बर्बरता है। उसके साथ हुई बर्बरता के कारण उसकी आंतें फट गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के लाखन माजरा थाना इलाके के एक गांव में पुरुष को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुरुष आयोग की चेयरपर्सन बरखा त्रेहान शनिवार को पीड़ित का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंची थी।
पीजीआई में उपचाराधीन घायल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महिला अपने परिजनों व अन्य के साथ मिलकर युवक की बुरी हालत की है। यह निर्भय कांड सरीखी बर्बरता है। उसके साथ हुई बर्बरता के कारण उसकी आंतें फट गई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह शायद ही दोबारा अपने पैरों पर न चल पाए।
ऐसी परिस्थिति में उसके दो बच्चों के लालन-पालन का भी सवाल उठता है। इस मामले में आयोग गंभीर धाराएं जोड़ने की अपील के साथ सरकार से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग करेगा, ताकि बच्चों को पालन पोषण हो सके। यही नहीं, आवाज उठा रही उसकी बहन को रोजाना धमकी दी जा रही है।
पुलिस को उसे सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है। धमकी देने वाले लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यह गलत है। इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों लाखन माजरा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ बर्बरता हुई। आरोप है कि युवक की पत्नी व अन्य ने मिलकर उसे बुरी तरह मारापीटा। उसे बंधक बना कर रखा। यही नहीं उसके निजी पार्ट में लाल मिर्च वाला डंडा घुसेड़ दिया।