फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city is agog, 4 kidnapped including 3 woman in rohtak, kidnapping in rohtak

शहर में हड़कंप, 3 युवती सहित 4 का अपहरण 

Thu, 14 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 14 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
The city is agog, 4 kidnapped including 3 woman in rohtak, kidnapping in rohtak
अपहरण - फोटो : file photo
अपहरणकर्ताओं के हौसले बुलंद होते जा रहे है। शहर से कभी किसी बच्चे का अपहरण होता है तो कभी किसी महिला का। शहर के अलग अलग हिस्सों से तीन युवतियों समेत चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इनके संबंध में अलग-अलग थानों में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पटेलनगर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन 12 अप्रैल की सुबह अचानक घर से लापता हो गई। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज करवाया है। घुसकानी में भी एक  युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन


उसकी भी तलाश की जा रही है। इसी तरह शिवनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने एक युवक पर अपहरण का शक भी जाहिर किया है। पुलिस संबंधित युवक की तलाश कर रही है। कलानौर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर एक निवासी ईश्वर ने बताया कि 10 अप्रैल को उनका 16 वर्षीय बेटा सुनील लापता हो गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed