{"_id":"577d6f4e4f1c1be42f7fa0a7","slug":"test-drive-kidnaaping-car-robbery-mersdies-robbery-car-honur-crime-police-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव के बहाने कार मालिक पर फायरिंग कर मर्सडीज लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेस्ट ड्राइव के बहाने कार मालिक पर फायरिंग कर मर्सडीज लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
बोहर गांव में नांदल भवन के पास रात करीब 10 बजे की वारदात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक ने रात करीब 10 बजे टेस्ट ड्राइव के बहाने कार मालिक पर फायरिंग कर मर्सडीज लूटकर फरार हो गये। फायरिंग में कार मालिक बाल-बाल बच गये। घटना की सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। मामले में पुलिस ने सेक्टर-1 निवासी परवेश मलिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में परवेश मलिक ने बताया कि वह मूलरूप से सोनीपत के गांव भैंसवाल के रहने वाले हैं। काफी समय से सेक्टर-1 में रहते हैं। परवेश मलिक कारों को खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम उनके पास दो युवक कार खरीदने के लिए आये। करीब आधा घंटे बाद मर्सडीज कार उन्हें पसंद आ गई। इसके बाद दोनों युवक परवेश से मोलभाव करने लगे। परवेश का कहना है कि रात करीब 9 बजे तक दोनों मोलभाव करते रहे। बाद में सौदा तय हो गया। इसके बाद युवकों ने परवेश से कहा कि वह कार की टेस्ट ड्राइव लेना चाहते हैं। इस पर परवेश सहमत हो गए और युवकों के साथ कार में बैठकर टेस्ट ड्राइव करवाने लगे।
आरोप है कि दूसरे चक्कर के दौरान जैसे ही कार नांदल भवन के पास पहुंची तो युवकों ने परवेश को कार से बाहर फेंकने का प्रयास किया। इस पर परवेश उनसे भिड़ गये। काफी देर तक हाथापाई होने पर परवेश उनके काबू में नहीं आये। इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर परवेश पर फायरिंग कर दी। गोली मारने की धमकी देकर कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गये। इसके बाद परवेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परवेश के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कनपटी छूकर निकली गोली
लुटेरों ने परवेश पर जो गोली चलाई वह उनकी कनपटी को छूकर निकल गई। गोली चलने के बाद परवेश कार से कूद गये। परवेश ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से उनसे सौदेबाजी कर रहे थे। बुधवार को भी आरोपियों ने मर्सडीज से सेक्टर के दो चक्कर लगाये। दूसरे चक्कर के दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।