{"_id":"5851b83a4f1c1b7c7c649c4c","slug":"teasing-haryana-rohtak-women-bank-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंक कर्मी पर फब्तियां कसने पर मारपीट, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बैंक कर्मी पर फब्तियां कसने पर मारपीट, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 15 Dec 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला बैंक कर्मी पर फब्तियां कसने पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिससे एक युवक घायल हो गया। ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं आने पर पुलिस ने देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया था।
अशोका चौक पर एक बैंक में जनता कालोनी का रहने वाला एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा रुपये निकालने गया था। उस बैंक में उसके परिवार की एक महिला कर्मी काम करती है। उस महिला कर्मी पर रुपये निकलवाने आए माता दरवाजा के रहने वाले एक युवक ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। जिसका एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी के बेटे ने विरोध किया और इसको लेकर उनमें मारपीट हो गई। वहां माता दरवाजा के युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी। जिससे एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी का बेटा घायल हो गया। हंगामा होता देखकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और घायल का मेडिकल कराया गया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। लेकिन किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आती है तो उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।