फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   teasing, haryana, rohtak, girl, student, police, crime, slapped

मनचले को छात्रा ने जड़े थप्पड़, दोबारा कार्रवाई की धमकी

Sat, 24 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 24 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
teasing, haryana, rohtak, girl, student, police, crime, slapped
slaped - फोटो : demo pic
पावर हाउस चौक पर नेकीराम कॉलेज के पास शुक्रवार को हंगामा हो गया। एक छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ करते हुए छींटाकशी की तो छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और सड़क पर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। एकाएक भीड़ लग गई और लोगों ने मामले का पता चलने पर पुलिस को बुला लिया। लेकिन छात्रा ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और युवक को दोबारा ऐसी हरकत करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद युवक वहां से तुरंत चला गया।
विज्ञापन


झज्जर जिले के डीघल गांव की एक छात्रा देव कालोनी में पीजी हॉस्टल में रहती है और वह शहर के एक कालेज में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वह कॉलेज में जा रही थी। जब वह पावर हाउस चौक के पास पहुंची तो उस पर एक युवक ने फब्तियां कस दी। पहले छात्रा ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन वह युवक उसका पीछा करने लगा और उसने फिर से अश्लील फब्तियां कस दी। इस पर छात्रा ने हिम्मत दिखाई और उस युवक को पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। युवक ने कई बार खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने उसे नहीं छोड़ा और उसे काफी देर तक थप्पड़ मारती रही। हंगामा बढ़ता देख आसपास के दुकानदार और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। वहां लोगों को जब पूरा मामला पता चला तो पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। लेकिन छात्रा ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वहीं छात्रा ने युवक को धमकी दी कि उसने फिर से उसका पीछा किया या उस पर फब्तियां कसी तो वह उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा देगी। छात्रा ने बताया कि वह युवक उसके ही कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ता है। वह उसके खिलाफ प्राचार्य के पास भी शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed