फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tantrik rohtak

रोहतक के तांत्रिक के हाथ में गांव में फैली तंत्र विद्या का नेटवर्क

Mon, 14 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
tantrik rohtak
रिठाल में फैली तंत्र विद्या का नेटवर्क कहीं और नहीं बल्कि खोखराकोट के तांत्रिक धर्मनाथ के हाथ में है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश में शहर में छापेमारी की, लेकिन वह मौके से फ रार हो गया।

रातभर सड़कों पर जादू टोन, तंत्र-मंत्र और अन्य क्रियाओं को करने वाले पांचों ग्रामीणों को एक तांत्रिक ने अपने जाल में फं सा रखा है।

पुलिस हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने बताया कि खोखराकोट में एक तांत्रिक धर्मनाथ है।

उसका घर पर आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों की मानें तो इसी तांत्रिक ने पूरे गांव में जादू टोना की क्रिया करवा रखी है। रात को अपने चेलों के घर पर आता है।

शनिवार रात को भी आरोपी तांत्रिक मौके से फ रार हो गया था। लेकिन शाम को ग्रामीण उसे ढूंढ कर गांव में ले आए। बाद में उसे और उसके साथ पकड़ी गई महिला को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दोबार गांव में कांता सहित पहुंचा तांत्रिक, ग्रामीण ने धामड़ से दबोचा
रात को मौके से फरार हुए तांत्रिक और एक महिला को रिठाल के ग्रामीणों ने देर शाम गांव धामड़ से दबोच लिया। सारा मामला पुलिस चौकी में पहुंचने के बाद तांत्रिक धर्मनाथ अपनी शिष्य कांता के साथ शाम को गांव में पहुंचा। जब ग्रामीण घिलौड़ चौकी से गांव लौटे तो सूचना मिली कि महिला और तांत्रिक गांव में है। ग्रामीणों को भनक लगने की खबर मिलते ही दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए। फिर ग्रामीणों ने पीछाकर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पीसीआर ने मौके पर पहुुुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला उसी व्यक्ति की पत्नी है जिसके घर से गौवंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, गांव में गौवंश की बलि की सूचना फैलते ही क्षेत्र के गौ संगठन भी सक्रिय हो गए है। देर शाम तक विभिन्न गौ संगठनों के सदस्यों ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कबूला, गाय की पूंछ काटी
महिला ने पंचायत में कबूला कि मैंने कुछ समय पहले पड़ोसी की गाय की पूंछ काटकर बलि दी थी। ग्रामीण जोगिंदर की मानें तो महिला का पति ही रात को पूर्व सरपंच के बेटे के साथ श्मशान घाट में जादू टोना कर रहा था। कुछ दिन बाद उस गाय की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed