फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   suicide criminal, criminal, jail, hospital, rohtak, narnol, haryana

बंदी ने जेल अस्पताल के बाथरूम में फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 26 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 26 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
suicide criminal, criminal, jail, hospital, rohtak, narnol, haryana
लकवाग्रस्त बंदी दो महीने पहले इलाज के लिए नारनौल जेल से सुनारिया जेल भेजा गया था - फोटो : demo pic
सुनारिया जेल के अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम एक बंदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदी लकवा से पीड़ित था। दो महीने पहले उसे कोर्ट के आदेश के बाद इलाज के लिए नारनौल जेल से सुनारिया जेल में शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार नारनौल के दशमेश नगर मोहल्ला निवासी प्रवीण (35) हत्या के आरोप में पहले नारनौल जेल में बंद था। पेट से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त होने के कारण कोर्ट के आदेश पर प्रवीण को 19 सितंबर 2016 को उपचार के लिए सुनारिया जेल भेजा गया था। बृहस्पतिवार शाम को प्रवीण नहाने के लिए बाल्टी लेकर बाथरूम गया। बंदी ने परने से बाथरूम के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बंदी के बाहर न आने और कोई प्रतिक्रिया न देने पर अन्य बंदियों ने किसी तरह से दरवाजा खोला। प्रवीण का शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर जेल प्रशासन पहुंचा। बाद में मजिस्ट्रेट और एफएसएल को मोके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हत्या के बाद भागने पर हुआ था हादसा  

फरवरी 2016 में प्रवीण ने परिवार के किसी सदस्य की हत्या की थी। यह मामला अभी तक कोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद प्रवीण भागते वक्त किसी वाहन की चपेट में आ गया था। इसके बाद से पेट के नीचे लकवाग्रस्त होने से चलने में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने बना ली थी दूरी

वारदात के बाद प्रवीण के परिवार ने भी उससे दूरी बना ली थी। उसकी करतूत के चलते परिवार का कोई भी सदस्य जेल में उससे मिलने नहीं आता था। कभी-कभी परिवार के एक दो लोग ही मुलाकात करने आते थे। बीमारी और परिवार की दूरी की वजह से बंदी तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed