फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student, chain snatters, snatching, police, rohtak

स्नैचर्स ने अब एमडीयू की अशक्त छात्रा के गले से तोड़ी चेन

Wed, 05 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 05 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
student, chain snatters, snatching, police, rohtak
गढ़ी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम - फोटो : amar ujala
शहर में पुलिस नाके के बावजूद चेन स्नैचर्स वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं। इस बार बाइक सवार बदमाशों ने एमडीयू की अशक्त छात्रा के गले से सोने की चेन तोड़ी। सोमवार शाम एमडीयू की छात्रा पढ़ाई खत्म करने के बाद गढ़ी बोहर स्थित घर जा रही थी। तभी गढ़ी मोड़ के पास पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। छात्रा की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में दो अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पोलंगी निवासी छात्रा एमडीयू में पढ़ाई करती है। फिलहाल छात्रा गांव गढ़ी बोहर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। पैरों से अशक्त होने की वजह से छात्रा ने स्कूटी से आती जाती है। सोमवार शाम को एमडीयू से पढ़ाई खत्म करने के बाद वह गढ़ी बोहर जा रही थी। गढ़ी मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और छात्रा के गले से चेन तोड़ ले गए। जब तक छात्रा ने शोर मचाया तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा से आरोपियों के हुलिये के बारे में पूछताछ की। इस पर छात्रा ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये हैं। छात्रा ने बताय कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed