फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   stop scooty, robery gun point, gun, crime, criminal, police, petrol, rohtak, haryana

स्कूटी रुकवाकर पेट्रोल मांगा, पिस्टल दिखाकर रुपए लूटे

Sun, 25 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
stop scooty, robery gun point, gun, crime, criminal, police, petrol, rohtak, haryana
ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले पलंबर के साथ गौड़ कालेज व गांव के बीच हुई घटना - फोटो : डेमो फोटो
ब्राह्मणवास व गौड़ कालेज के बीच में एक पलंबर की स्कूटी रुकवाकर पेट्रोल मांगा और उसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे ही हजारों रुपए की नकदी व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है। वहीं सुंदरपुर गांव के युवक से नामदेव चौक के पास लूटपाट की गई। जिसमें मुकदमा दर्ज कराते हुए कई को नामजद किया गया है।  
विज्ञापन


ब्राह्मणवास गांव का सचिन कुमार पलंबर है जो इस समय सुखपुरा चौक पर काम कर रहा है। उसे शुक्रवार को काम के रुपए मिले थे और वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वह गौड़ कालेज व गांव के बीच में पहुंचा तो रास्ते में पहले से खड़े एक युवक ने उसको हाथ देकर स्कूटी रुकवा ली। उसके रुकने पर खड़े युवक ने कहा कि उसकी स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया है। वह अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकालने लगा तो उसी समय वहां कई अन्य बदमाश आ गए और उन्होंने पिस्टल दिखाकर सचिन से 9030 रुपए व मोबाइल लूट लिया। उससे लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। सचिन ने घर पहुंचकर पुलिस को फोन से सूचना दी, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं सुंदरपुर गांव का सतपाल सिंह शुक्रवार को रोहतक से अपने घर लौट रहा था। वह नामदेव चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से खड़े युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उससे 2900 रुपए और मोबाइल लूट लिया। उसने लूट के मामले में विनोद निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश, अजय, सौरभ पांडेय निवासी भिखना रायबरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बैंक खाते से 60 हजार रुपए गायब

सेक्टर दो में रहने वाले विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी अंजू का एसबीआई में खाता है। वह दो दिन पहले रुपए निकालने पहुंचे तो पता चला कि खाते से 60 हजार रुपए गायब हो गए। उसने बैंक में इसकी सूचना देने के साथ ही पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed