{"_id":"64818b652c1cc4a79705fe35","slug":"son-killed-father-by-hitting-on-head-in-rohtak-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पुत्र ने की पिता की सिर में कस्सी मारकर हत्या, खेत में गए थे पानी लगाने, कहासुनी पर हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पुत्र ने की पिता की सिर में कस्सी मारकर हत्या, खेत में गए थे पानी लगाने, कहासुनी पर हुई वारदात
Thu, 08 Jun 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:33 PM IST
सार
पुलिस के मुतातिबक सुबह सूचना मिली कि गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह का शव खेत में पड़ा है। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जगत सिंह रात को अपने बेटे के साथ खेत में पानी देने गया था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच खेत में धान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के बनियानी गांव में एक युवक ने अपने पिता की सिर में कस्सी मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात हुई, जबकि शव वीरवार सुबह खेत में मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
कलानौर पुलिस कर रही है वारदात की जांच पड़ताल
पुलिस के मुतातिबक सुबह सूचना मिली कि गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह का शव खेत में पड़ा है। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जगत सिंह रात को अपने बेटे के साथ खेत में पानी देने गया था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच खेत में धान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने पिता को कस्सी मार दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया, जिसने गहराई से वारदात स्थल व शव की जांच पड़ताल की। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन