फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana

शूटर ने शराब ठेकेदार से मांगी रंगदारी, जिंदा रहना है तो 20 लाख दे दो

Mon, 10 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana
आरोपी ने खुद को नीटू गैंग और संदीप चटानिया का शूटर बताया, ठेकेदार का दावा, जमानत पर बाहर आया आरोपी - फोटो : demo
नीटू गैंग और संदीप चटानिया के शूटर ने शराब ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने 10 दिन में हत्या की धमकी दी है। एक के बाद एक दो लोगों ने ठेकेदार को कॉल कर खुद को शूटर बताया और पुलिस को शिकायत देने पर बहुत बुरा हाल करने की धमकी दी। इसके बाद धर्मजीत की शिकायत पर सदर थाने में तारानगर के सुरेंद्र उर्फ सुंदर उर्फ मेंटर और गांव नेहरा निवासी टीनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि संदीप चानौटिया का दिल्ली पुलिस और नीटू का हरियाणा पुलिस ने एनकाउंटर किया था।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कबूलपुर निवासी धर्मजीत ने बताया कि उसके सोनीपत में दो देशी शराब के ठेके हैं। धर्मजीत का कहना है कि शनिवार को उसके मोबाइल सुरेंद्र उर्फ सुंदर उर्फ मेंटल नाम के आदमी ने कॉल की। आरोपी ने खुद को सोनीपत के नीटू गैंग का शूटर बताया। आरोपी ने कहा कि नीटू के एनकाउंटर के बाद वह गैंग का कामकाज देख रहा है। इसके बाद उसने ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस को शिकायत करने की बात पर आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो बुरा हाल होगा। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया।  
विज्ञापन


पांच मिनट बाद ही आई दूसरी कॉल

सुरेंद्र से बात खत्म होते ही पांच मिनट बाद उसके मोबाइल पर दूसरी कॉल आई। इस बार गांव नेहरा के टीनू नाम के युवक ने कॉल की। आरोपी ने कहा कि यदि रंगदारी के रुपये समय पर नहीं पहुंचे तो वो सुरेंद्र के साथ मिलकर 10 दिन में हत्या कर देगा। ठेकेदार ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने अपने नंबर बंद कर लिये। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगा दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लगाया संदीप की मुखबिरी का आरोप

ठेकेदार धर्मजीत ने बताया कि धमकी देने वाले आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आये हैं। पूर्व में दोनों आरोपी धर्मजीत को जानते थे। धर्मजीत का कहना है कि आरोपियों का कहना है कि संदीप चटानिया का एनकाउंटर मेरी मुखबिरी पर हुआ है। इस कारण 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है।

आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सुरेश, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed