{"_id":"646edde145b2976e8c047193","slug":"sent-young-man-to-dubai-with-three-lakhs-locked-in-room-like-sheep-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: तीन लाख लेकर युवक को दुबई भेजा, भेड़-बकरियों की तरह किया कमरे में बंद, वापस लौटने पर बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: तीन लाख लेकर युवक को दुबई भेजा, भेड़-बकरियों की तरह किया कमरे में बंद, वापस लौटने पर बताई आपबीती
Thu, 25 May 2023 09:32 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 May 2023 09:32 AM IST
सार
रोहतक में महिला के पति विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साथी महिला के पति ने रुपये ठग लिये। आरोपी ने व्यक्ति को मार्च 2022 में उसे दुबई भेज दिया गया, जहां पर एक कमरे में भेड़-बकरियों की तरह बंद कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के माडल टाउन में बुआ के घर रह रहे सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा के एक युवक को गिरोह ने 3 लाख रुपये लेकर दुबई भेजा। आरोप है कि वहां कागजात तैयार करने के नाम पर लोन लेकर पैसे खुद रख लिए। किसी तरह युवक वापस देश लौटा और सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दो माह बाद कागजात तैयार करने के नाम लिया लोन
पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी बुआ कविता के पास एक युवती पिंकी ब्यूटीपार्लर का काम सीखने आती थी। पिंकी ने कहा कि उसका पति विदेश में नौकरी लगवाता है। आरोपी ने उसे दुबई में पेकिंग का काम दिलाने का झांसा दिया। कहा कि 60 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। साथ ही रहना व खाना फ्री रहेगा। इसके लिए उसकी बुआ के माध्यम से तीन लाख रुपये आरोपियों ने लिए।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मार्च 2022 में उसे दुबई भेज दिय गया, जहां पर एक कमरे में भेड़-बकरियों की तरह बंद कर दिया। कहा कि, अभी कागजात बनवा रहे हैं। तब तक अंदर ही रहना होगा। दो माह कागजात बनाने में निकाल दिए। साथ ही धोखे से क्रेडिट कार्ड अकाउंट खुलवाकर लोन ले लिया। कहा कि, अगर 60 हजार का लोन है तो 12 लाख रुपये ही मिलेंगे। उसने अपनी बुआ को पूरे मामले से अवगत कराया। उसकी बुआ ने घर पर शादी होने का झांसा देकर उसे वापस बुलाया। पुलिस ने आरोपी दंपति सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन