फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   school bus accident 14 injured

स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल

Thu, 17 Sep 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Sep 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
school bus accident 14 injured
विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही बीकेएन पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर हाइवे में न्यू बाइपास क्रासिंग के पास पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार 14 बच्चे घायल हो गए।

मौके पर राहगीरों और गश्त कर रही पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालते हुए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं चार बच्चों की गंभीर अवस्था में सामान्य अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया।

हादसे का कारण लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 40 विद्यार्थी सवार थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बस स्कूल से गांव बास, सिंघवा और मदनहेड़ी के विद्यार्थियों को लेकर निकली। बस महम शहर से करीब एक मील दूर हाइवे में न्यू बाइपास क्रासिंग के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। विद्यार्थियों ने बताया कि चालक राजेश कुमार पुत्र बलवान सिंह वासी मुंढाल डाइवर्जन पर बस को तेज गति से मोड़ दिया। इससे बस पलट गई। घायल बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। गश्त कर रही हाइवे पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और घायल विद्यार्थियों को सामान्य अस्पताल लाया गया। सिटी पुलिस इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि घायल विद्यार्थी के बयान पर चालक राजेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने आदि की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल विद्यार्थी
अजय कुमार (14), जतिन (10), स्वीटी, रितेश (9) वासियान बास, अर्जुन (14), अक्षय (6), खुशी (7), रोहित (10), प्रदीप (15), हिमेश (11), विनोद (14) , राहुल वासियान मदनहेड़ी, प्रवीण भैणी महाराजपुर (16) और आशीष (12) वासी सिंघवा आदि विद्यार्थी घायल हुए। इसमें से अक्ष्य और प्रवीण पीजीआई को पीजीआई में भर्ती कराया गया जबकि हिमेश और एक अन्य बच्चे को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed