{"_id":"64d7341002a267209900b376","slug":"rohtaktruck-union-chief-received-threat-said-amit-is-speaking-to-lawrence-bishnoi-gang-will-kill-him-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ट्रक यूनियन प्रधान को मिली धमकी, कहा- लारेंस बिश्नोई गैंग से अमित बोल रहा हूं, गवाही दी तो मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: ट्रक यूनियन प्रधान को मिली धमकी, कहा- लारेंस बिश्नोई गैंग से अमित बोल रहा हूं, गवाही दी तो मार देंगे
Sat, 12 Aug 2023 12:56 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:56 PM IST
सार
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में बलियाना गांव निवासी जितेंद्र ने शिकायत दी है कि वह आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन का प्रधान है। फरवरी माह में ट्रक यूनियन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों को गोलियां लगी थी।
विज्ञापन
रोहतक आईएमटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र को एक बार फिर धमकी मिली है। कहा कि मैं लारेंस बिश्नोई गैंग से अमित उर्फ डॉक्टर बोल रहा हूं। अगर अदालत में गवाही दी तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरवरी माह में की गई थी कार्यालय में फायरिंग, दो लोग हुए थे घायल
पुलिस को दी शिकायत में बलियाना गांव निवासी जितेंद्र ने शिकायत दी है कि वह आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन का प्रधान है। फरवरी माह में ट्रक यूनियन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों को गोलियां लगी थी। इस संबंध में आईएमटी थाने में हत्या के प्रयास व धमकी देने व साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रधान बोले, एक माह पहले पुलिस सुरक्षा भी हटा ली
कुछ समय पहले उसके घर अमित उर्फ डॉक्टर व कदम उर्फ लगड़ा अपने दो अन्य साथियोंं के साथ आए, कहने लगे कि फरवरी माह में दर्ज केस में सुमित उर्फ डॉक्टर व अन्य के खिलाफ गवाही मत देना। अगर तुमने गवाही दी तो जान से मार देंगे। उस दिन तो बच गए थे, लेकिन गवाही देने पर नहीं बचोगे। इतना ही नहीं, नौ अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उसके मोबाइल नंबर पर वाट्सअप कॉल आई। बोला, मैं लारेंस बिश्नाई गैंग से अमित उर्फ डाक्टर बोल रहा हूं, मेरे भाई सुमित उर्फ डॉक्टर व अन्य साथियों के खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देंगे। उसके पिता बीमार चल रहे हैं, जिसको दिखाने के लिए वह डॉक्टर के पास गया था, इसलिए नौ अगस्त को ही शिकायत नहीं दे सका। मामले की जांच कर रहे एएसआई सोमबीर का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन