{"_id":"57928e504f1c1b7a41c4ca5b","slug":"rohtak-women-chain-snatching-police-crime-haryana-rohtak-arrest-new-delhi-wanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये दिहाड़ी पर स्नेचिंग करता था 10 हजार का इनामी चामरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपये दिहाड़ी पर स्नेचिंग करता था 10 हजार का इनामी चामरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली और हरियाणा में फै ला है आरोपी के गिरोह का नेटवर्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए 2 ने स्नेचिंग की कई वारदातों के आरोपी 10 हजार इनामी बदमाश मनजीत उर्फ चामरा को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी चामरा 500 रुपये की दिहाड़ी पर स्नेचिंग करता था। स्नेचिंग की दर्जनों वारदात का खुलासा करने वाले आरोपी को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी। आरोपी चामरा मूलरूप से सोनीपत के गांव कडोली का रहने वाला है। फिलहाल किराये के मकान में दिल्ली बाकनेर में रहता है। दिल्ली, हरियाणा और यूपी में उसने वारदात अंजाम दी। बता दें कि 17 जुलाई को शिवाजी कालोनी मार्केट में खरीदारी करने आई कपड़ा व्यापारी श्रीभगवान की पत्नी पिंकी के गले से दो बाइक सवारों ने सोने की चेन तोड़ ली थी। पुलिस के हाथ बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज लग गई थी। इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
चेन तोड़ी तो आधा, नहीं टूटी तो 500 रुपये
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह चेन तोड़ने की वारदात में शामिल रहता था। जबकि उसका मास्टर माइंड गुरू बाइक चलाता था। यदि वारदात में वह चेन तोड़ लेता था तो उसे आधा हिस्सा मिलता था। यदि चेन तोड़ने में चामरा विफल रहता था तो उसका गुरू उसे 500 रुपये दिहाड़ी देता। कभी कभी आर्टिफिशियल चेन होने का नुकसान भी चामरा को ही भुगतना पड़ता था। उसकी दिहाड़ी में से कुछ रुपये कम कर दिये जाते थे।
20 महिलाओं को बनाया शिकार
चामरा अभी तक 20 महिलाओं के गले से चेन तोड़ चुका है। इनमें से तीन मामलों में ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। उसने अपने गिरोह के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा स्नेचिंग की वारदात की हैं। हरियाणा में भी स्नेचिंग की। जबकि आरोपी के गिरोह के अन्य सदस्य दिल्ली से सटे यूपी के हिस्सों में स्नेचिंग करते हैं। आरोपी ने वैसे तो स्नेचिंग की दर्जनों वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। लेकिन वह करीब 9 वारदातों में अभी तक पुलिस की नजरों से बचा हुआ था।
विज्ञापन
रोहिणी में फैला रखा था आतंक
गिरोह ने रोहिणी में अपना आतंक फैला रखा था। रोहिणी में आरोपियों के डर से महिलाओं ने गले में सोने की चेन पहननी कम कर दी थी। इसी कारण कई बार आरोपियों के हाथ आर्टिफिशियल चेन लगी। चामरा ने अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में स्नेचिंग की करीब 8 वारदात को अंजाम दिया। वह स्नेचिंग के तीन मामलों में जमानत पर बाहर है।
दिल्ली में फैला है नेटवर्क
बाइक चलाने वाले फरार आरोपी का नेटवर्क दिल्ली में फैला है। उसने दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में अपने गुर्गे छोड़ रखे हैं, जो स्नेचिंग के बाद उसी के पास आते हैं। चामरा ने बताया कि जब दिल्ली में पुलिस की सख्ताई बढ़ती थी तो वे हरियाणा की तरफ स्नेचिंग करने आते थे। आरोपी एक जिले में एक या दो दिनों तक ही वारदात करते थे।
बिना नंबर की बाइक सहित हुआ काबू
सीआईए 2 को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि शिवाजी कालोनी में चेन तोड़ने का आरोपी काले रंग की बाइक पर रोहतक की तरफ आ रहा है। तभी सीआईए 2 प्रभारी राकेश सैनी ने टीम सहित बोहर बाईपास स्थित निजी स्कूल के पास नाकेबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से बिना नंबर की एक बाइक बरामद हुई है। चामरा ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी में उसने ही चेन तोड़ी थी, जबकि बाइक उसका दोस्त चला रहा था। चामरा का गुरु अभी तक फरार है। हालांकि सीआईए 2 को आरोपी के बारे में अहम सुराग मिल गए हैं। जल्द ही सीआईए 2 उसकी गिरफ्तारी दिखाएगी। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से लूटी हुई चेन बरामद करेगी।
10 हजार का रखा था इनाम
शहर में बढ़ती स्नेचिंग की वारदातों को लेकर एसपी राकेश आर्य ने सीआईए 2 को निर्देश दिए थे कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों की सीसीटीवी फु टेज को सार्वजनिक कर दिया गया था। एसपी ने आरोपियों की सूचना देने वालों को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
इन वारदातों में अभी तक था फरार
1. चामरा ने जनवरी 2015 में दिल्ली के रोहणी सेक्टर 16 में अपने साथी के साथ मिलकर बाइक पर एक महिला की चेन तोड़ी थी ।
2. जनवरी 2015 में अपने साथी के साथ मिल बाइक पर दिल्ली के अलीपुर में एक महिला की चेन तोड़ी थी ।
3. फरवरी 2015 में दिल्ली के छोटाखेड़ा में अपने साथी के साथ मिल एक महिला की चेन तोड़ी।
4. मार्च 2015 में रोहिणी स्थित नहर पुल में अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला की की चैन तोडी थी ।
5. मार्च 2015 में ही रोहिणी नहर के नजदीक पूठ बरवाला नहर, दिल्ली में अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला की चेन तोड़ी।
6. आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ दिल्ली के अलीपुर और रोहिणी से मार्च व अप्रैल 2015 में 2 आर्टिफिशियल चेन तोड़ी थी।
7. चामरा ने जून 2016 में रोहिणी में एक सप्ताह के अंदर अपने साथी के साथ मिलकर दो महिलाओं की चेन तोड़ी। ये दोनों आर्टिफिशियल निकलीं।
8. करीब 12 दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर रोहिणी से एक महिला की चेन तोड़ी।
9. 10 दिन पहले रोहतक की शिवाजी कॉलोनी में महिला के गले से चेन तोड़ी थी ।
इन केस में हुई गिरफ्तारी
1. चामरा ने करीब 3 वर्ष पहले झज्जर में अपने साथियों के साथ मिल कर एक सप्ताह के अंदर तीन महिलाओं के गले से चेन तोड़ी थी। झज्जर पुलिस ने उसे पकड़ा लिया था।
2. चामरा ने अप्रैल/मई 2015 में खरखौदा में अपने साथी के साथ मिलकर 10 दिन के अंदर तीन महिलाओें की चेन तोड़ी। सोनीपत पुलिस ने उसे पकड़ा था। अक्तूबर 2015 में वह जमानत पर बाहर आ गया।
3. नवम्बर 2015 में उसे उसके साथी विक्की उर्फ विशाल वासी बाकनेर के साथ चोरी की बाइक सहित एसआईटी सोनीपत ने पकड़ लिया था। फरवरी 2016 में जमानत पर आ गया।
चामरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सीआईए 2 की टीम मामले में फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ में स्नेचिंग के अन्य मामलों के खुलासे होने के भी आसार है।
राकेश सैनी इंचार्ज सीआईए 2