{"_id":"6297b40a1cdade231801eed0","slug":"rohtak-woman-cheated-of-20-lakhs-in-the-name-of-getting-job-in-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 20 लाख की ठगी, नोएडा की दो बहनों सहित तीन के पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 20 लाख की ठगी, नोएडा की दो बहनों सहित तीन के पर केस दर्ज
Thu, 02 Jun 2022 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:16 AM IST
सार
पीड़िता ने कहा कि 2014 में पति का देहांत हो गया था। जो पैसे मिले थे वह आरोपियों ने ठग लिए। मामले में नोएडा की दो बहनों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार में नौकरी लगवाने के नाम पर हरियाणा के रोहतक के गांव भाली आनंदपुर की एक महिला से 20 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के नोएडा की दो बहनों और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भाली आनंदपुर गांव निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सुनील कुमार हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे, जिनका 2014 में देहांत हो गया था। उसके बाद वह खुद सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगी। उसका भाई मनदीप नौ सेना में कार्यरत है, जहां उसकी जान-पहचान नोएडा निवासी सनत मिश्रा से हुई। सनत भी नौ सेना में है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसकी पत्नी अंतरा चक्रवर्ती केंद्र सरकार के तहत दिल्ली में उच्च पद पर कार्यरत हैं। इसके बाद उसकी अंतरा से जान-पहचान हो गई। अंतरा ने कहा कि वह उसकी केंद्र सरकार के तहत सरकारी नौकरी लगवा देगी, इसके लिए 21 लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
20 लाख पहले देने होंगे, जबकि एक लाख नौकरी लगने के बाद देने हैं। उसने दो बार में 20 लाख रुपये दे दिए। बाद में न तो नौकरी लगवाई और न पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी अंतरा, उसकी बहन व मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।