{"_id":"656b84ce5977b405c40e3b6b","slug":"rohtak-woman-accuses-a-youtuber-and-mahant-of-harassment-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: महिला ने शहर के यूट्यूबर और महंत पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: महिला ने शहर के यूट्यूबर और महंत पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, वीडियो वायरल
Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
सार
महंत बोले कि खुद को बचाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल शिकायत सीएम विंडो के नाम लिखी हुई है, जो आर्य नगर थाने में पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में जींद की एक महिला के नाम से वीडियो और सीएम विंडो के नाम दी शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला का आरोप है कि रुपये के लेनदेन के मामले में कुछ यूट्यूबर ने उससे एक लाख रुपये लिए है। साथ ही उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने शहर के एक प्रतिष्ठित महंत पर भी वीडियो में परेशान करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
उधर, महंत ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि महिला खुद को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। वायरल शिकायत सीएम विंडो के नाम लिखी हुई है, जो आर्य नगर थाने में पहुंच गई है। हालांकि थाना प्रभारी देर रात तक चुप्पी साधे हुए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो और शिकायत में महिला का कहना है कि वह जींद की रहने वाली है। उसका रोहतक की एक महिला से लेनदेन का विवाद चल रहा था। उसने यू ट्यूबर से संपर्क किया। उससे एक लाख रुपये लिए गए। चार हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से लिए। बाद में उसका लेनदेन का विवाद सुलझ गया। उसने रुपये वापस मांगे तो उसे परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन
वीडियो में दो महंत का जिक्र, एक पर परेशान करने का आरोप
वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि उसे रुपये देकर दबाव बनाया गया कि वह शहर के दो महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो दे दे। इसके लिए 25 नवंबर को उसे रोहतक में एक महिला के घर ले जाया गया। उससे कहा कि रुपये लेकर आरोप लगा दो। उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे परेशान किया जा रहा है।
महंत बोले- खुद को बचाने के लिए लगा रही आरोप
पूरे मामले में जब एक पक्ष के महंत से बात की तो उन्होंने कहा कि महिला खुद को बचाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि दूसरे पक्ष के महंत ने कहा कि यह महिला की अपनी सोच है।
इस तरह का मामला मेरे नोटिस में नहीं है। न ही ऐसा कोई केस दर्ज हुआ है। ऐसे में कुछ नहीं बता सकता। - रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।