{"_id":"652997d31626b9bc760082e5","slug":"rohtak-pickup-driver-hits-tempo-youth-dies-after-being-crushed-under-thresher-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पिकअप चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, थ्रेशर के नीचे दबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पिकअप चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, थ्रेशर के नीचे दबने से युवक की मौत
Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
सार
दो थ्रेशर टेंपो के पीछे जुड़े थे। एक का हुक निकला तो चालक ने मदद के लिए बुलाया। विष्णु यूपी के मथुरा जिले के गांव सिवाल का रहने वाल था। वह पुल निर्माण कंपनी में नौकरी करता था। हिसार आउटर बाईपास पर रात दो बजे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में आउटर हिसार बाईपास के माड़ौदी मोड़ पर वीरवार की रात दो बजे तेज गति से आ रही पिकअप ने टेंपो से अलग हुए थ्रेशर को टक्कर मार दी, जिससे थ्रेशर पलट गया और इसके नीचे दबने से यूपी स्थित मथुरा जिले के गांव सिवाल निवासी विष्णु की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भतीजे ने बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, यूपी के मथुरा जिले के गांव सिवाल निवासी भानू ने बताया कि वह और उनका चाचा विष्णु शुगर मिल के पास पुल का निर्माण कर रही कंपनी में चालक की नौकरी करते हैं। रात को दोनों की ड्यूटी थी। वीरवार रात करीब दो बजे सड़क से गुजर रहे टेंपाे के पीछे दो थ्रेशर थे। एक थ्रेशर का हुक निकल गया।
टेंपो चालक ने घटनास्थल पर मौजूद उनके चाचा व उसे सहायता के लिए बुला लिया। वे दोनों हुक डलवाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रही पिकअप ने पिछले थ्रेशर को टक्कर मार दी। थ्रेशर उनके चाचा विष्णु के ऊपर पलट गया।
विज्ञापन
किसी तरह उनके चाचा को थ्रेशर के नीचे से निकाल कर पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।