{"_id":"651483e83555b7cd5108e1d9","slug":"rohtak-nia-raids-the-house-of-most-wanted-himanshu-alias-bhau-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: मोस्टवांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ के घर एनआईए का छापा, सात घंटे चली जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: मोस्टवांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ के घर एनआईए का छापा, सात घंटे चली जांच
Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
सार
एक लाख का इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ विदेश में बैठकर रंगदारी मांगने का रैकट चला रहा है। इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। जांच में क्या मिला इसका खुलासा किए बिना टीम दिल्ली लौट गई है।
विज्ञापन
एनआईए की छापामार कार्रवाई के दौरान गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की छह सदस्यीय टीम बुधवार सुबह रोहतक के रिटौली गांव में पहुंची और सात घंटे तक एक लाख के इनामी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और उसके साथी साहिल का मकान खंगाला। जांच के दौरान जिला पुलिस की एक टीम गांव में तैनात रही।
विज्ञापन
अलसुबह करीब तीन बजे एनआईए की टीम रोहतक पहुंची और तड़के पांच बजे हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल के मकान पर दबिश दी। साथ पुलिस एक टीम भी सुरक्षा के लिए पहुंची। टीम ने दोपहर 12 बजे तक भाऊ के मकान में छानबीन की। साथ ही परिजनों से पूछताछ की। हालांकि जांच में क्या मिला, यह खुलासा किए बगैर जांच टीम दिल्ली रवाना हाे गई।
विज्ञापन
पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक हिमांशु उर्फ भाऊ वर्ष 2020 से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ 18 केस दर्ज हैं। रोहतक जिले में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के 10 केस दर्ज हैं। इसके अलावा झज्जर में सात औैर दिल्ली में एक अन्य आपराधिक केस में आरोपी वांछित है।
विज्ञापन
भाऊ नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से संबंध रखता है। उसने फर्जी नाम, पता, जाली कागजातों का प्रयोग कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया। आरोपी द्वारा पासपोर्ट के दौरान जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।
13 अप्रैल को भी गैंगस्टर से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी पुलिस ने
पुलिस का मानना है कि आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ अभी भी विदेश से रंगदारी मांगने का रैकट चला रहा है। आरोपी विदेश से अपने साथियों के साथ मिलकर देश में व्यापारियों व अन्य लोगों से व्हाट्सउप के माध्यम से रंगदारी की डिमांड करता है। इसके अतिरिक्त आरोपी पर स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस स्टेशन में अवैध हथियारों की तस्करी का केस भी दर्ज है।
इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। पुलिस ने एक साथ 13 अप्रैल को हिमांश उर्फ भाऊ से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। इस दौरान 79 मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, 7 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 16 जिंदा कारतूस, 9 आधार कार्ड, 13 पेटी शराब देशी, विदेशी मुद्रा, डेबिट कार्ड, पासपोर्ट, बैंक दस्तावेज, डायरी और नोटबुक व अन्य सामान बरामद किया गया था।