फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, mdu, university, finance minister, jaat reservation, haryana rohtak

एमडीयू के मेस कर्मचारी को एसआईटी के उठाने पर बवाल

Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
rohtak, mdu, university, finance minister, jaat reservation, haryana rohtak
देर रात कुलपति आवास के सामने छात्रों के साथ धरने पर बैठे मेस कर्मचारी - फोटो : amar ujala
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में देर रात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मेस कर्मचारी को हिरासत में लेने पर बवाल हो गया। गिरफ्तारी के विरोध में मेस कर्मचारी और छात्र एकजुट होकर कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, तब तक धरने से नहीं उठेंगे। मामला बढ़ने पर यूनिवर्सिटी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस के इस आश्वासन पर कि बृहस्पतिवार दोपहर तक गिरफ्तार कर्मचारी को छोड़ दिया जाएगा, मेस कर्मचारी और छात्र धरने से उठ गए। लेकिन मेस कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा तब तक मेस में खाना नहीं बनेगा।
विज्ञापन


मामला बुधवार देर रात का है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर छह हिमगिरी में तैनात एक मेस कर्मचारी को एसआईटी ने उठा लिया। इसकी जानकारी होते ही बाकी मेस कर्मचारियों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में रोष फैल गया। सभी इकट्ठा होकर कुलपति आवास के सामने पहुंच गए। कुलपति के नहीं मिलने पर सभी वीसी के आवास के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि वित्तमंत्री की कोठी जलाने के मामले में पुलिस और एसआईटी उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। इससे यूनिवर्सिटी का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों और छात्रों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज समेत यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों की बात को सुना और कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पीजीआई थाना पुलिस भी कैंपस में पहुंच गई। देर रात पुलिस के आश्वासन के बाद सभी धरने से उठे। हालांकि मेस कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तार कर्मचारी को नहीं छोड़ने तक मेस में खाना नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन


नहीं बना खाना, भूखे रहे छात्र

इस प्रकरण के बाद मैस कर्मचारियों ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। छात्र भी उनके समर्थन में आ गए। इस वजह से हिमगिरी हॉस्टल में खाना नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed