फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: In Kalanaur, an elderly man died after slipping

Rohtak: कलानौर में बुजुर्ग की पैर फिसलने से गिरकर मौत, खेत में पानी लगाने गया था

Tue, 08 Aug 2023 05:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 05:48 PM IST
सार

मृतक के परिजन ने बताया कि बिजेंदर खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जहां खेत में बने नाले में उसका पैर फिसल सिर  पेड़ से टकरा गया। जिसके चलते  पानी से भरे नाले में गिर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rohtak: In Kalanaur, an elderly man died after slipping
थाना कलानौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कलानौर में कलानौर-रोहतक मार्ग पर महिला अनाथआश्रम के नजदीक लगते खेत में गांव भाली निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग का पैर नाले में फिसला और सिर पेड़ से टकरा गया और वह पानी से भरे नाले में गिर गया। बुजुर्ग सोमवार रात खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह सेना से रिटायर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली की कलानौर-रोहतक मार्ग पर महिला अनाथआश्रम के नजदीक लगते खेतों में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है । जिस पर पुलिस तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंची व मौके पर ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक की पहचान गांव भाली निवासी बिजेंदर उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई जो फौज से रिटायर बताया जा रहा है। वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जहां खेत में बने नाले में पैर फिसलने  के चलते सर पेड़ से टकरा पानी से भरे नाले में गिरने के चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लए पीजीआई रोहतक भेज मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed