फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Gang War: Revenge for the attack on Rahul Baba in jail

रोहतक गैंगवार: राहुल बाबा पर जेल में हुए हमले का बदला मान रही पुलिस, जमानत पर है बाहर, डाली ये पोस्ट

Fri, 20 Sep 2024 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 02:32 AM IST
सार

रोहतक में सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार होकर आए आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Rohtak Gang War: Revenge for the attack on Rahul Baba in jail
अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में सोनीपत रोड पर शराब ठेके के बाहर हुई गैंगवार को पुलिस 10 माह पूर्व सुनारिया जेल में राहुल बाबा पर हुए हमले का बदला मान रही है। गुरुवार देर रात 10 बजे वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर राहुल उर्फ बाबा के नाम से एक पोस्ट डाली गई है। इसमें राहुल ने वारदात की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है जमानत पर चल रहा राहुल बाबा दो दिन पहले एक जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिसंबर 2023 में सुनारिया जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। चार बंदियों ने जेल कैंटीन के पास राहुल बाबा को चाकुओं और सुओं से बुरी तरह से गोद दिया था। हमले में घायल राहुल को पीजीआई में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन

Rohtak Gang War: Revenge for the attack on Rahul Baba in jail
पीजीआई में मृतक का शव ले जाते परिजन व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद

इस हमले का आरोप सुमित उर्फ प्लोटरा गैंग पर लगा था। पुलिस ने जेल में बंद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें किलोई निवासी भगत सिंह उर्फ भगता, मोखरा के सोहित उर्फ रैंचो, मोखरा खास के विक्रांत और झज्जर के छारा गांव के अरुण उर्फ भोलू शामिल थे।

शहर में पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात फिर भी हुई वारदात
सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर देर रात वारदात हुई। यहां से आईएमटी थाना 300 मीटर दूरी पर है। वहीं, विधानसभा चुनाव के चलते शहर में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल भी तैनात है। इससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस का किसी तरह खौफ नहीं था।

Rohtak Gang War: Revenge for the attack on Rahul Baba in jail
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट। - फोटो : संवाद

राहुल बाबा के इंस्टाग्राम पर देर रात दूसरी पोस्ट वायरल
रोहतक के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके के पास हुई गैंगवार के बाद राहुल बाबा के इंस्टाग्राम पर देर रात दूसरी पोस्ट और डाली गई है। इस पोस्ट में लिखा है- जो भी आज हुआ है, उसकी पूरी जिम्मेवारी आजाद गैंग लेती है। जय भवानी। पोस्ट में  #राहुल बाबा #काला जठेड़ी, प्रवीन दादा #अनिल छिप्पी, कुनाल जून हैजटैग दिए गए हैं। साथ ही लिखा है कि जो भी इस लड़ाई में आवैगा, अपणा आगा-पाछा देख आइयो।

राहुल बाबा ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो भी जारी किया
गैंगवार की घटना के बाद देर रात राहुल बाबा ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो भी जारी किया है। इसमें ऑडियो की शुरुआत में कहा कि मैं बोलूं राहुल बाबा। कहा कि टकराओगे तो पीजीआई में पड़े मिलेंगे। करवा दिया उनका काम। नीशू का नाम लेते हुए कहा कि जो ज्यादा बोलै था, पीजीआई म्ह जाकै संभाल लिए। जिस म्ह भी दम है, जो भी लड़ाई म्ह कूदेगा, अपणे घर म्ह ताला लगाकै कूदियो। जो इनकी गाडी म्ह बैठ्या मिलैगा, उनको भी मारूंगा। एक भैंसवालिया या सोच रहा कि अमेरिका भाग गया तो बच ज्यागा, तन्नै उडै भी मरवाऊंगा। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed