फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Firing on a man playing cards in Gugahedi

रोहतक: गुगाहेड़ी में ताश खेल रहे युवक को मारी छह गोली, गांव के युवक व उसके रिश्तेदार पर आरोप

Sun, 01 Oct 2023 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 06:39 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गुगाहेड़ी में बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने ताश खेल रहे एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है। घटना करीब शाम चार बजे की है।

विज्ञापन
Rohtak: Firing on a man playing cards in Gugahedi
रोहतक में फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गुगाहेड़ी में बाइक सवार दो युवकों ने ताश खेल रहे एक 47 वर्षीय शीशपाल पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


लाखनमाजरा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी मिली है कि शीशपाल रविवार को शाम चार बजे अपने साथियों के साथ बैठा था। तभी गांव का युवक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर आया और फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास बैठे ग्रामीणों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


हमलावरों ने एक के बाद एक छह गोलियां दाग दी। चार गोली जहां पैरों में लगी, जबकि कंधे में जा धंसी। जबकि पेट में लगी गोली आर-पार हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर लाखनमाजरा पुलिस की एक टीम गांव तो दूसरी पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed