फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: FIR registered against five teachers of MDU

Rohtak: एमडीयू के पांच शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रिटौली के प्राचार्य समेत छह शिक्षक निलंबित

Thu, 23 May 2024 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 09:59 PM IST
सार

चुनावी ड्यूटी से नदारद रहने पर निर्वाचन अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया। एमडीयू प्रशासन ने पांच अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Rohtak: FIR registered against five teachers of MDU
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के 10 शिक्षकों को भारी पड़ गया। आयोग ने चुनावी ड्यूटी से नदारद रहने व सरकारी कर्मचारी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के मामले में सख्ती बरतते हुए पांच शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। साथ ही इन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एमडीयू के पांच शिक्षकों को विवि प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिटौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्रीभगवान को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह चुनावी ड्यूूटी से नदारद बताए गए हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने एमडीयू के पांच कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप गहलोत, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पांच अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. विकास सिवाच, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप मलिक, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश, सांख्यिकी विभाग के प्रो. सुरेश मलिक व अंग्रेजी विभाग से प्रो. रणदीप राणा शामिल हैं।


निलंबन अवधि के दौरान प्राचार्य श्रीभगवान पंचकूला स्थित हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रिपोर्ट करेंगे। वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छाड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed