{"_id":"650d20a4145b0dc4690bc8a3","slug":"rohtak-daughter-left-her-father-to-go-to-college-two-months-ago-daughter-went-missing-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पिता छोड़कर गया था कॉलेज जाने के लिए, दो माह पहले बालिग हुई बेटी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पिता छोड़कर गया था कॉलेज जाने के लिए, दो माह पहले बालिग हुई बेटी लापता
Fri, 22 Sep 2023 10:35 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:35 AM IST
सार
पिता ने बताया कि उसकी बेटी कन्या किशोरी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। 20 सितंबर को सुबह वह बेटी को शीला बाईपास चौक पर उतारकर गया था, ताकि काॅलेज जा सके। शाम को वह वापस नहीं पहुंची। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में एक पिता बेटी को कॉलेज में जाने के लिए शीला बाईपास पर छोड़कर गया था, लेकिन दो माह पहले बालिग हुई बेटी लापता हो गई। दो दिन पिता ने रिश्तेदारी व दूसरी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लग रहा। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
किशोरी कन्या काॅलेज में पढ़ती है छात्रा, 18 साल 2 माह है उम्र
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी बेटी कन्या किशोरी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। 20 सितंबर को सुबह वह बेटी को शीला बाईपास चौक पर उतारकर गया था, ताकि काॅलेज जा सके। शाम को वह वापस नहीं पहुंची। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उसने कॉलेज, रिश्तेदारी व दूसरी संभावित जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन