फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, thief, factory, haryana rohtak

नट-बोल्ट की फैक्ट्री से 10 लाख का सामान चोरी

Thu, 12 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 12 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, thief, factory, haryana rohtak
फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए सामान को दिखाता संचालक। - फोटो : amar ujala
फै क्ट्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह फिर सक्रि य हो गया है। मंगलवार रात चोरों ने एक नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का माल चुराकर चंपत हो गए। फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 14 निवासी फैक्ट्री संचालक सुनील ने बताया कि उनकी हिसार बाईपास नया लिंक रोड पर सैनिक  कॉलोनी में नट बोल्ट की फैक्ट्री है। रात में मजदूर फै क्ट्री में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। सुनील ने बताया कि मंगलवार रात 12.40 बजे कुछ चोर फै क्ट्री के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इससे पहले चोरों ने गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। सुनील ने बताया कि चोरों ने फै क्ट्री से तैयार माल के करीब 40 बैग के साथ ही जो माल बिना पैकिंग के रखा था उसे भी ले गये। इसके अलावा इन्वर्टर, बैटरी, बिजली की मोटर सहित अन्य सामान चुरा लिए। सुनील ने बताया कि फैक्ट्री से सारा सामान इकट्ठा करके चोर एक गाड़ी में भरकर चले गए। सुनील बताया कि चोरों की सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। सुबह होने पर सुनील फै क्ट्री पहुंचे तो कई लोग वहां इकट्ठा थे। अंदर जाकर देखा तो फै क्ट्री में तैयार और पैक किया गया सामान गायब था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ तो चेहरे पर ढका कपड़ा

फै क्ट्री में चोरी करने वाले चोरों ने सीसीटीवी कै मरों से बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन बच नहीं सके । कैमरे से बचने के लिए चोरों ने गेट पर लगे कैमरे को तोड़ दिया था। लेकिन उस कैमरे में उसकी एक फोटो आ गई। क्योंकि पहली बार चोर ने कैमरे को देखकर तोड़ा। एक प्रयास में नहीं टूटा तो दूसरी बार मुंह पर कपड़ा बांधकर कैमरे को तोड़ा। लेकिन उनकी निगाह फै क्ट्री परिसर में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे पर नहीं गई। यही वजह रही कि दो चारों की फुटेज उसमें कैद हो गई। फुटेज में दो लोग सामान उठाकर बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि गेट पर लगे कैमरे में भी एक संदिग्ध का चेहरा दिखा है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वर्टर चोरी किया तो बंद हुई रिकार्डिंग

चोरों की सारी करतूत फै क्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी, लेकिन जब उन्होंने इन्वर्टर को चोरी किया तो रिकार्डिंग बंद हो गई। इन्वर्टर बंद होने के बाद डीवीआर को बिजली नहीं मिली। चोरों ने फै क्ट्री के अंदर खड़ा होकर अपने किसी साथी से मोबाइल पर भी बात की। फुटेज में एक आरोपी मोबाइल पर बात करता नजर आ रहा है। पुलिस फै क्ट्री मेें प्रयोग हुए मोबाइल की लोकेशन भी निकलवा रही है।

धारूहेड़ा और गुड़गांव जाना था तैयार माल

फै क्ट्री में तैयार माल धारूहेड़ा और गुड़गांव सहित अन्य जगहों पर जाना था। फै क्ट्री संचालक सुनील ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही कई जगहों से माल तैयार करने के आर्डर मिले थे। अगले दिन सामान की सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि अधिकतर माल फै क्ट्री में ही सप्लाई होना था।


पहले भी हो चुकी है वारदात

हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी कई फैक्ट्रियों में चोरी हो चुकी है। करीब तीन महीने पहले चोरों ने बैैटरी की प्लेट तैयार करने वाली फैक्ट्री से 10 लाख रुपये का सामान उड़ाया था। उस समय चारों ने फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों को बाथरूम में बंद कर दिया था। पुलिस मामले में आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस ने बार-बार कहा कि आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। इसके कुछ दिन बाद ही बैटरी बनाने वाले एक और फैक्ट्री में चोरी हुई थी। तब भी संचालकों ने चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जाहिर की थी। अब एक नट बोल्ट की फैक्ट्री में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed