{"_id":"56edc02a4f1c1b7e628b5333","slug":"rohtak-crime-murder-in-rohtak-kabaddi-player-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत पुलिस की नाकामी ने ली खिलाड़ी की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत पुलिस की नाकामी ने ली खिलाड़ी की जान
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत पुलिस थोड़ी मुस्तैदी दिखाती तो शायद रिठाल गांव के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की जान बच जाती। जिन आरोपियों को पानीपत पुलिस सिवाहा के चाचा-भतीजा मर्डर केस में नहीं पकड़ सकी, उन्हीं ने सुखविंदर को मौत के घाट उतार दिया। खुखविंद्र के हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है। उसकी हत्या गोहाना के गांव आहुलाना निवासी अमरजीत और मुडलाना निवासी अनिल ने की थी। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने करीब चार महीने पहले पंचायत चुनाव के दौरान पानीपत के गांव सिवाहा में चाचा-भतीजे का मर्डर किया था।
लेकिन आज तक दोनों में से कोई भी आरोपी पानीपत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर ही आरोपियों ने रिठाल में दिनदहाड़े सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अब रोहतक पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी रिठाल निवासी सोनू उर्फ सोमबीर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सोनू ने पुलिस रिमांड में ये खुलासा किया है।
दोस्ती के लिए लिया बदला
सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि अमरजीत और अनिल की दोस्ती गांव रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला से थी। काला हत्याकांड के बाद दोनों इधर उधर छिपकर पुलिस की नजरों से बच रहे थे। काला हत्याकांड में कबड्डी खिलाड़ी के भाई का नाम आने के बाद आरोपियों ने बदला लेेने की ठान ली। आरोपियों के हाथ सुखविंदर का भाई तो लगा नहीं। बदला लेने के लिए सुखविंदर की ही हत्या कर दी। सोनू काला का जानकार है।
विज्ञापन
नवंबर में चाचा-भतीजे का मर्डर
सदर थाना एसएचओ विजय दहिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पिछले काफी समय से पानीपत पुलिस भी है। क्योंकि इन्हीं दोनों आरोपियों का नाम पानीपत के गांव सिवाहा में हुए चाचा भतीजे के मर्डर में भी आया था। वारदात के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में पानीपत पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
दोनों के गांव में छापेमारी
हत्यारोपियों की पहचान सामने आने के बाद सदर थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों के गांव मेें छापेमारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अन्य ठिकानों पर छापेमारी के लिए भी पुलिस टीम भेजी गई है। सोनू से ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। सोनू से कई जगहों की निशानदेही भी करवाई जाएगी।
आरोपी अमरजीत और अनिल पानीपत चाचा भतीजा मर्डर केस में भी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विजय दहिया , सदर थाना एसएचओ