{"_id":"575099e04f1c1b24381093db","slug":"rohtak-crime-loot-tantra-arrest-fraud-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुने करने का झांसा दे ठगी, फिर मौत का डर बैठाते थे तांत्रिक, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये दोगुने करने का झांसा दे ठगी, फिर मौत का डर बैठाते थे तांत्रिक, तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 03 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
दोगुने नहीं होने पर वापस मांगे रुपये तो आरोपियों ने दिखाया तंत्र विद्या से मौत का डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी को तंत्र विद्या से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये ठगने वाले फर्जी तांत्रिकों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों आरोपी किताबों से कुछ मंत्र याद करके रुपये दोगुने करने का झांसा देते थे और जब दोगुने नहीं होने कोई उनसे रुपये वापस मांगता था तो उसके भीतर मौत का डर बैठा देते थे। इस तरह से आरोपी कई जिलों में ठगी कर चुके हैं। तीनों आरोपियों को सीआईए-1 ने कोर्ट में पेश किया और वहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अर्जुन नगर कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र कपड़ा व्यापारी हैैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जिंदरान के भूपसिंह, सैनीपुरा गोहाना के कृष्ण, मटिंडू गोहाना के बलराज, रामगढ़ के राजू ने उसे तंत्र विद्या के सहारे रुपये दोगुने करने का लालच दिया। आरोपियों ने जितेंद्र से 10 लाख 82 हजार रुपये ले लिए और एक थैला देकर बोले कि ग्यारह दिन बाद इसे खोलकर देखना, इसमें दोगुने रुपये मिलेंगे। जितेंद्र ने तांत्रिकों के कहे अनुसार ग्यारह दिन बाद थैला खोलकर देखा तो उसमें नोटों की गड्डी में आगे और पीछे के नोट ही असली थे, बाकी बीच में कागज लगे थे। जितेंद्र ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे और नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर तांत्रिकों ने जितेंद्र के मन में तंत्र विद्या से मौत होने का डर बैठा दिया। लेकिन इसके बाद भी जितेंद्र ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी शशांक आनंद ने मामले को सीआईए वन के हवाले कर दिया। सीआईए वन के इंस्पेक्टर राकेश ने तीन आरोपियों भूपसिंह, बलराज और राजू को उनके घर से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार कर लिया कि तंत्र विद्या के सहारे रुपये दोगुने होने का लालच देकर रुपये ठगे हैं। इंस्पेक्टर राकेश के अनुसार आरोपियों ने किताब से कुछ मंत्र याद किए हैं और उनको लोगों के सामने सुना देते हैं। जिससे लोगों को विश्वास हो जाता है कि वह तंत्र विद्या में माहिर हैं। इस तरह आरोपी झज्जर, भिवानी, सोनीपत, रोहतक कई जगह ठगी कर चुके हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।