फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime,bank, atm, fraud, cash, haryana rohtak, arrest, case, police

नशे की लत पूरी करने के लिए काटने पहुंचे एटीएम, साथी सहित इनकम टैक्स कर्मचारी दबोचा

Fri, 22 Jul 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime,bank, atm, fraud, cash, haryana rohtak, arrest, case, police
कसाई वाला चौक के नजदीक वारदात, मौके से एक आरोपी फरार - फोटो : amar ujala
नशे की लत पूरी करने के लिए इनकम टैक्स कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कसाई वाला चौक के पास एटीएम काटकर चोरी करने की कोशिश की। हाई सिक्योरिटी तकनीक के चलते छेड़छाड़ होने पर एटीएम सेफ मोड में चली गई और ब्लॉक हो गई। इसके बाद आरोपियों ने गैस कटर से मशीन काटनी चाही, वे करीब ढाई घंटे तक जुटे रहे लेकिन मशीन के कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सके। रात में केबिन से लाइट आती देख मौके पर पहुंची पुराना सब्जी मंडी थाना पुलिस ने अंदर मौजूद दो आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि बाहर निगरानी में खड़ा तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया यहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि किला मोहल्ला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार रात को टीम सहित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वह रात करीब ढाई बजे केवलगंज होते हुए कसाई वाला चौक के पास पहुंचे। यहां उन्हें टाटा इंडीकैश के एटीएम केबिन से लाइट आती दिखाई दी, एटीएम का शटर आधा खुला था। शक होने पर एएसआई राजेश एटीएम के नजदीक पहुंचे तो अंदर से गैस कटर के चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने सजगता से साथ केबिन घेर लिया और अंदर मौजूद पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलानी निवासी विकास और झज्जर के सूहरा किलोई निवासी योगेश का दबोच लिया। हालांकि इस कार्रवाई में एटीएम केबिन के बाहर खड़ा आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। आरोपी विकास इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही तीसरा आरोपी बाइक छोड़कर फरार

विकास और योगेश ने पुलिस की निगरानी के लिए सड़क पर तीसरे आरोपी अनिल को खड़ा कर रखा था। आरोपी अपनी बाइक पर सड़क के किनारे खड़ा था। जब पीसीआर मौके पर आकर रुकी तो अनिल बाइक छोड़कर भाग निकला। हालांकि पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी अनिल का नाम उगल दिया। अब पुलिस अनिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे से काट रहे थे एटीएम

एटीएम ब्लॉक होने के बाद आरोपियों को रुपये निकलाने का कोई रास्ता नजर नहीं आया। इसके बाद वे करीब ढाई घंटे तक एटीएम को ही काटने में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी रात एक बजे केबिन के अंदर दाखिल हुए थे। आरोपियों के पास से एक बाइक, गैस क टर, एक छोटा सिलेंडर, पेचकश, पलाश, हथौड़ा और छेनी सहित एटीएम तोड़ने के अन्य औजार बरामद हुए हैं।

कैश बॉक्स तक पहुंचते तो उड़ा लेते लाखों

आरोपियों ने भले ही घंटों एटीएम काटने की कोशिश की लेकिन वे कै श बॉक्स तक नहीं पहुंच सके। यदि आरोपी कैश बॉक्स तक पहुंच जाते तो एटीएम से लाखों रुपये उड़ा देते। पुलिस का कहना है कि एटीएम के अंदर रखी राशि का अभी सही आंकलन नहीं हो सका है, मगर सिक्योरिटी कंपनी के अनुसार एटीएम के अंदर लाखों रुपये थे। पुलिस ने सबूत के लिए संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। एटीएम के ब्लॉक होने के कारण दिल्ली से कंपनी के कर्मचारी रोहतक पहुंचकर एटीएम के सिक्योरिटी सिस्टम को सही करके उपलब्ध राशि के बारे में बताएंगे।

एटीएम का शटर तोड़ हुए दाखिल

आरोपियों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। रेकी करने के बाद आरोपियों ने जब देखा कि यहां रात को सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं होता तो उन्होंने चोरी की योजना बनाई। हालांकि आरोपियों का यह दाव उल्टा पड़ा। सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि क्षेत्र में जिन एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं हैं उन्हें रात को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के चलते संबंधित एटीएम पर रात को ताला लगा था। मगर आरोपियों ने पहले तो शटर का ताला तोड़ा फिर अंदर से बंद करके वारदात की कोशिश की।



आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ा गया है, एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर सुभाष, सब्जी मंडी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed