{"_id":"5765b76d4f1c1bd24d11ba9c","slug":"rohtak-bike-riding-robbers-snatched-the-lady-s-purse-snatching-purse-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-1 में बच्चे को धक्का देकर रिटायर्ड एसीपी की पुत्रवधू का बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-1 में बच्चे को धक्का देकर रिटायर्ड एसीपी की पुत्रवधू का बैग छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
शिवाजी कालोनी बाजार में सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट समाज के आंदोलन के कारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का दावा किया है, लेकिन इसी बीच शहर में सक्रिय बदमाशों ने महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। तकरीबन हर रोज कोई न कोई महिला बाइक सवार बदमाशों का शिकार बन रही है। पुलिस है कि एक भी केस का खुलासा नहीं कर पा रही है। शनिवार को दो महिलाओं के साथ बैग और चेन छीनने की वारदात सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम सेक्टर-1 के भरे बाजार से रिटायर्ड एसीपी की पुत्रवधू के बेटे को धक्का देकर बैग छीन लिया। वहीं, शिवाजी कालोनी बाजार में महिला के गले से चेन तोड़ ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन उसे कुछ भी पता नहीं चल सका है।
घर से 20 मीटर की दूरी पर वारदात
सेक्टर-एक निवासी सुरभि शर्मा शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने दोनों बेटों और मां के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित सेक्टर एक में अपने बच्चों के बाल कटवाने गई थी। सुरभि का छोटा बेटा उनकी माता की गोद में था, जबकि बड़ा बेटा ध्रुव (7) सुरभि का हाथ पकड़कर साथ चल रहा था। पुलिस ने बताया कि जब वह घर जा रही थी तो ध्रुव अपनी नानी और माता के बीच पैदल चल रहा था। उसने सुरभि का हाथ पकड़ा हुआ था। उसके कंधे पर सुरभि ने अपना बैग रखा था। जब वह घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर थे तो एक बाइक पर तीन युवक उनके पास आए। पहले तो बाइक सवार ने हॉर्न बजाया। इसी बीच एक बदमाश ने ध्रुव का हाथ पकड़कर उसे सड़क पर फेंक दिया और सुरभि का बैग छीनकर तीनों बाइक से फरार हो गए। इसके बाद सुरभि ने बच्चे को संभाला। बाजार के कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। बता दें कि सुरभि शर्मा की शादी राजस्थान के अलवर निवासी आशीष कुमार के साथ हुई है। आशीष अलवर में एक सिक्योरिटी एजेेंसी संचालित करते हैं। उनके पिता इंदर कुमार शर्मा राजस्थान पुलिस से रिटायर्ड एसीपी हैं। आशीष ने बताया कि बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने के बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके आई हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुरभि के पति अलवर से रोहतक के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अपने बच्चों को लेने आ रहे हैं।
बैग छीनने के लिए सड़क पर फेंक दिया मासूम को
बदमाशों ने साढ़े आठ हजार रुपये के लिए सात साल के ध्रुव को सड़क पर फेंक दिया। शुक्र रहा कि सुरभि का छोटा बेटा उनकी माता की गोद मेें था और उनके पास कोई बैग नहीं था। सुरभि ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में साढ़े आठ हजार रुपये सहित एक मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात तीन बदमाशों पर केस दर्ज करवाया गया है। इससे पहले सुरभि की माता के साथ ही स्नेचिंग का प्रयास किया जा चुका है। अज्ञात बदमाशों ने क रीब एक साल पहले उनके गले से भी चेन तोड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
वारदात नंबर 2---------
महिला के गले से चेन झपटी, गिरकर महिला घायल
एक अन्य वारदात में बदमाशों ने शिवाजी कालोनी में भरे बाजार चेन स्नेचिंग की। जनता कालोनी स्थित हकीकत नगर निवासी जयमाला (40) शुक्रवार शाम शिवाजी कालोनी मार्केट में सब्जी लेने गई थीं। खरीदारी करने के बाद जब वह घर जा रही थी तो रास्ते में बाइक से दो युवक उनके पास आए। जयमाला के करीब पहुंचते ही एक युवक ने उनके गले से चेन तोड़ ली। चेन तोड़ते ही जयमाला नीचे गिर गईं जिससे उनके हाथ पैर में मामूली चोटें आईं। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी शिवाजी कालोनी थाने में दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच अधिकारी हरदयाल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
गिरोह को पकड़ने में पुलिस नाकाम
पिछले सप्ताह से शहर में स्नेचिंग की वारदातें लगातार हो रही हैं। पुलिस को भी अंदेशा है कि शहर में स्नेचर्स गिरोह सक्रिय है। इसके बावजूद पुलिस गिरोह तक पहुंचने में नाकाम है। 11 जून को मेडिकल मोड़ पर पीजीआई नर्स और 13 जून को पीजीआई की महिला डॉक्टर से ओपीडी के पास चेन झपटने की वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। जब इन मामलों में पुलिस से बात की गई तो पुलिस का जवाब था कि जांच की जा रही है।
पुलिस को नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज
पुलिस अभी तक न तो पीजीआई डॉक्टर से स्नेचिंग मामले में सीसीटीवी फुटेज जुटा सकी है और न ही पीजीआई नर्स से स्नेचिंग के मामले में। पुलिस का कहना है कि उसने कई जगहों पर दुकानों में लगे कैमरों को खंगाला, लेकिन कोई सुबूत हाथ नहीं लगा। यदि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलती है तो उसके लिए बदमाशों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
पिछले वर्ष की वारदातें ट्रेस नहीं
- 5 सितंबर को डीसी आवास के बाहर से महिला डाककर्मी से पर्स छीना, जिसमें सोने की चेन, दो अंगूठी दस हजार रुपये थे।
- 3 सितंबर को ग्रीन रोड पर डॉक्टर की पत्नी से डायमंड का मंगलसूत्र छीना।
- 3 सितंबर को आजाद नगर में झज्जर सिविल अस्पताल के मेडिकल अफसर की पत्नी की चेन छीनी।
- 3 सितंबर को कमल कॉलोनी निवासी जाट कॉलेज की एचओडी से सोने की चेन छीनी।
हाल ही में शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्नेचिंग का मामला ट्रेस किया गया है। इसमें पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पिछले दिनों हुई स्नेचिंग की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। यदि शहर में स्नेचिंग का गिरोह सक्रिय है तो जल्द ही उसे ट्रेस कर गिरफ्तारी की जाएगी।
हिमांशु गर्ग, एएसपी, रोहतक।