{"_id":"572a35704f1c1bd6795cd6e3","slug":"rohtak-aipmt-paper-leak-case-arrest-master-mind-roop-singh-dangi-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-2 ने एआईपीएमटी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी के करीबी गोच्छी के पूर्व सरपंच के बेटे धर्मेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। मोनू को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोप है कि मोनू ने ही परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर पेपर की मोबाइल से फोटो लेकर दांगी को भेजी थी। अब पुलिस मामले में उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए-2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ मोनू को बुधवार को डीघल चौक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मोनू की काफी समय से तलाश थी। नाम का खुलासा होने के बाद वह घर से फरार हो गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह परीक्षा केंद्र में गेट पर ड्यूटी कर रहे रविंद्र की मदद से केंद्र के अंदर घुसा था। इसके बाद परीक्षा केंद्र में दूसरे आरोपी अध्यापक सतीश से एआईपीएमटी का पेपर लेकर बाथरूम में फोटो खींची थी। इसके बाद उसे व्हाट्स एप से बहरोड के रिसॉर्ट में बने पेपर सॉल्ब करने के कंट्रोल रूम में बैठे दांगी को भेजा था।
जाट कॉलेज में दाखिले के बाद दांगी से मिला
मोनू की मुलाक ात दांगी से जाट कॉलेज में दाखिले के बाद हुई थी। दांगी के संपर्क में आने के बाद मोनू ने पढ़ाई छोड़ दी। मोनू के खिलाफ ऐसा ही एक मामला कुरुक्षेत्र में भी दर्ज है। पुलिस मामले में दांगी की गिरफ्तारी के बाद करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।