फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   reservation stir : attack in each colony, cast are head to head

अारक्षण अांदाेलन : हर गली में रण, जातीय संघर्ष से बिगड़े हालात

Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
reservation stir : attack in each colony, cast are head to head

शहर में शुक्रवार को हालात इस तरह बेकाबू हो गए कि हर गली में रण शुरू हो गया। यह रण भी इसलिए ज्यादा खतरनाक था, क्योंकि यह जातीय था। जाट और गैर जाट बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच देर रात तक संघर्ष चलता रहा। वहीं, उपद्रवी भी देर रात तक उत्पात मचाते रहे। पुलिस प्रशासन के लिए भी जातीय संघर्ष सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करने वाला है, उससे निपटना उसके लिए चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन

रोहतक में शुक्रवार शाम को आग भड़कनी शुरू हुई और उपद्रवियों ने कई जगह पथराव और तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की। यह केवल मुख्य सड़कों और उसके आसपास किया गया। लेकिन हालात उस समय ज्यादा बेकाबू हो गए, जब संघर्ष जातीय बन गया। 

विज्ञापन

उससे शहर की हर गली में रण होने लगा। जाट और गैर जाट बिरादरी कई जगह आमने-सामने आ गई और वहां भी खूब बवाल हुआ। यह संघर्ष देर रात तक चलता रहा। इससे लोग घरों के अंदर कैद जरूर हो गए है, लेकिन इस बवाल के कारण घर के अंदर कैद महिलाएं और बच्चे भी सुरक्षित नहीं दिख रहे। क्योंकि कब किस गली में जातीय संघर्ष शुरू हो जाए और बवाल हो, कुछ पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद मिनटों में एक गली तो चंद मिनट बाद ही दूसरी गली में बवाल शुरू हो जाता है। कई जगह ऐसे भी हालात हुए कि वहां जातीय संघर्ष हुआ और वहां किसी जाति के लोग पहली जंग में कमजोर पड़े। इसके बाद वे खुद को मजबूत करके दोबारा रण शुरू कर रहे थे। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को घरों में तक नींद नहीं आ रही है, क्योंकि उनको डर है कि वहां फिर से कोई बवाल शुरू न हो जाए। 


वहीं, आंदोलनकारियों का भी कहना है कि आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्वों ने यह उपद्रव किया है। कुछ शरारती तत्व आंदोलन को बिगाड़ने के लिए बवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed