फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape with 12th girl

बारहवीं की छात्रा से दुराचार

Thu, 27 Aug 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भले ही महिला सुरक्षा को लेकर सख्ती का राग अलापती रहे, लेकिन ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को सदर थाना क्षेत्र में दुराचार के तीन मामले सामने आए।
विज्ञापन


इनमें से एक आरोपी ने तो बारहवीं की छात्रा को बहका फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। गांव डोभ निवासी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज नाम के युवक से उसक ी जान पहचान है। पिछले काफी समय से दोनों में बातचीत होती रही है।
विज्ञापन


 नाबालिग का आरोप है कि दो दिन पहले मनोज उसे बहका फुसलाकर घर से ले गया। इसके बाद आरोपी ने गांव हमीरपुर में अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मनोज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई देवी कुमारी ने बताया कि  मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज के रुपये देने के बहाने दुराचार
गांव बलियाना निवासी महिला का आरोप है कि राजेश नाम के युवक ने उससे किसी काम के लिए 10 लाख रुपये ब्याज पर लिये थे। पिछले काफी दिनों से आरोपी ब्याज देने में टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि राजेश ने महिला को बुधवार को ब्याज के रुपये देने के बहाने किला रोड स्थित एक घर में बुलाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed