{"_id":"578e8c7a4f1c1b1d7fc4bb7b","slug":"rape-victim-refuses-to-testify-under-164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता का 164 के तहत बयान देने से इनकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़िता का 164 के तहत बयान देने से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने भारी दबाव में मंगलवार शाम तीन आरोपियों की गिरफ्तारी तो कर ली, लेकिन पीड़िता के 164 के बयान दर्ज नहीं कर सकी। रात को डीएसपी पुष्पा खत्री मजिस्ट्रेट के साथ पीजीआई में पीड़िता के 164 के बयान लेने पहुंची तो उसने खुद को अनफिट बताते हुए बयान देने से इनकार कर दिया। जबकि इससे पहले दोपहर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने पीड़िता से मिलने के बाद कहा था कि डॉक्टरों ने पीड़िता को शारीरिक तौर पर फिट बताया है। पांचाल ने कहा था कि डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता बयान दे सकती है।
डीएसपी के गनमैन ने वीडियो बनाया तो परिजनों ने छीना मोबाइल
डीएसपी पुष्पा खत्री मंगलवार सुबह भी पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई गई थी। पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब डीएसपी पीड़िता से बात कर रही थी तो उनका गनमैन डीएसपी के मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था। इस पर परिवार के सदस्य ने उसे देख लिया। इसके बाद परिजनों ने गनमैन से मोबाइल छीन लिया। इस कारण दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद डीएसपी ने कहा कि गलती से रिकार्डिंग शुरू हो गई थी। परिजनों ने मोबाइल से वीडियो को डिलीट कराया तब जाकर मामला शांत हुआ।