फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, village

दुष्कर्म का प्रयास और छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को धुना

Sun, 17 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 17 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, village
rape - फोटो : demo pic
लाखनमाजरा और बहुअकबरपुर में जब आरोपियों ने दुष्कर्म और छेड़खानी का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। लाखनमाजरा क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया है। इसी तरह गांव बहु अकबरपुर में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। दोनों मामलों में ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पहले तो उनकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नाबालिग से दुष्क र्म प्रयास के मामले में गांव चिडी निवासी दिलबाग सिंह और गांव बहुअकबरपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी गांव के ही नरेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलबाग सिंह ने एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ 15 जुलाई को दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़िता गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह रोजाना की तरह अपने स्कूल से छुट्टी के वक्त घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी ने नाबालिग को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म प्रयास किया। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। तभी ग्रामीणों ने आरोपी को देख लिया और आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर लाखनमाजरा थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच घटना के बाद ही डीएसपी शमशेर सिंह को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस ने 14 जुलाई की रात गांव बहुअकबरपुर के एक मकान में बुरी नियत से घुसने के मामले में गांव के ही नरेश को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed