फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, bhiwani, victim, pgi

वार्ड बना छावनी, सामान्य मरीज परेशान

Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak, crime, police, gangrape, women, haryana, sex crime, student, bhiwani, victim, pgi
गैंग रेप पीड़ित छात्रा की निजता और सुरक्षा के कारण व्यवस्था चौकस - फोटो : amar ujala
भिवानी की गैंग रेप पीड़ित छात्रा की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीजीआई के वार्ड 26 को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस कारण इस वार्ड में उपचाराधीन अन्य मरीजों और परिजनों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी वार्ड में सुबह से नेताओं, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना जारी रहा, जिससे दूसरे मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कांग्रेसी विधायक शकुंतला खटक पहुंची पीजीआई

गैंग रेप पीड़िता से मिलने सुबह 8.45 बजे कलानौर की विधायक शकुंतला खटक पीजीआई पहुंची। उन्होंने वारदात को शर्मनाक बताते हुए ला एंड आर्डर पर सवाल उठाए। कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कलानौर के एक गांव की पांच साल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


एडीजीपी ला एंड आर्डर अकील मोहमद ने की पीड़िता से मुलाकात

दोपहर 1.30 बजे एडीजीपी ला एंड आर्डर अकील मोहमद पुलिस टीम के साथ गैंग रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे। उनके साथ आईजी संजय कुमार, पुलिस कप्तान राकेश आर्य, डीएसपी डॉ. रविंद्र, पुष्पा खत्री, पीजीआईएमएस थाना एसएचओ कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पीड़िता से करीब 15 मिनट की मुलाकात करने के बाद 10 मिनट परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधिकारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

एसडीएम मुनीष नागपाल और डिस्ट्रिक वेलफेयर अधिकारी रेनू सिंह पीड़िता से मुलाकात करने पहुंची। अधिकारियों ने सामूहिक बलात्संग भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 376 घ के अनुसार चार लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक प्रदान किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को 8 लाख 25 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें चिकित्सा जांच और चिकित्सा रिपोर्ट की पुष्टि के बाद 50 फीसदी राशि दी गई है। 25 फीसदी राशि जब आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जाएगा और न्यायालय द्वारा विचारण की समाप्ति पर शेष 25 फीसदी राशि दी जाएगी।

वार्ड के बाहर लगाया पर्दा

पीजीआईएमएस के सुरक्षा गार्डों ने पीड़िता के कक्ष की सुरक्षा की बजाए पूरी गैलरी को कब्जे में ले लिया है। वार्ड में प्रवेश द्वार पर पर्दा लगा दिया गया है। वार्ड में हर आने-जाने वाले को पूछताछ के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। इस कारण अन्य मरीजों के परिजनों ने रोष जताया है कि एक मरीज के चक्कर में सभी को परेशान किया जा रहा है।


वार्ड की लिफ्ट खराब

वार्ड 25 और 26 के मरीजों के लिए पीजीआईएमएस प्रबंधन लिफ्ट ठीक नहीं करा पा रहा है। इसके चलते आने वाले मरीजों और वीवीआईपी को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed