फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rape of female employee by mixing intoxication in tea in Rohtak Municipal Corporation

रोहतक नगर निगम: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म, आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखने का आरोप

Sat, 16 Sep 2023 10:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Sep 2023 10:34 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर गई थी। एक मकान में मौजूद युवक ने उसे चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं। इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और बाहर से ताला लगा दिया।

विज्ञापन
Rape of female employee by mixing intoxication in tea in Rohtak Municipal Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक नगर निगम की एक महिला कर्मचारी को चांद नगर में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर महिला को निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को नगर निगम कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से मिला और कर्मचारियों को सुरक्षा देने की मांग की।

विज्ञापन


आरोपी युवक गिरफ्तार, बाहर लगा हुआ था गेट पर ताला
40 वर्षीय महिला ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर गई थी। एक मकान में मौजूद युवक ने उसे चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं। इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और बाहर से ताला लगा दिया। होश आया तो खुद को पीजीआई में दाखिल पाया। उसे परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई।
विज्ञापन


शाम छह बजे वह उसकी तलाश करते हुए आरोपी युवक के घर के पास पहुंचे, जहां उसकी चप्पल पड़ी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। आरोपी युवक अपने कमरे में शराब पी रहा था, जबकि महिला बेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि महिला को पीजीआई में दाखिल कराया, जो अब भी भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दे निगम प्रशासन, हाजिरी स्थलों पर शेड बनाए जाएं
इस मामले को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अशोक थोरिया, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, सत्यवान, शेर सिंह बिड़लान, समुंद्र सिंह, राजपाल टांक, शंकर टांक, शंभू टांक, रमन पंवार, मोनू चिड़ी व शंकर बेदी निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त जितेंद्र दहिया से मिले। आयुक्त से मांग की कि निगमकर्मियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए। हाजिरी स्थलों पर शेड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कर्मचारी वहां लंच के समय आराम कर सकें। महिला की कानून के दायरे में सहायता की जाए। मामले में अन्य आरोपी हैं तो उनको भी गिरफ्तार किया जाए। आयुक्त ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।


जांच अधिकारी के अनुसार
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। खुद डीएसपी विवेक कुंडू ने मामले की जांच की है। आरोपी महिला को चाय में नशे की गोलियां देकर घर पर ताला लगाकर शराब लेने चला गया। वापस गेट की बजाए दीवार से कूदकर अंदर दाखिल हुआ। -इंस्पेक्टर विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed