{"_id":"585c3ebd4f1c1b8e03e3b447","slug":"rape-mental-institute-women-admit-women-patient-women-staff-crime-haryana-arrest-pregnent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को जल्द भेजा जाएगा घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता को जल्द भेजा जाएगा घर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
दुष्कर्म का शिकार होकर गर्भवती हुई मानसिक रोगी महिला का गर्भपात करने की तैयारी वीरवार देर रात तक जारी रही। महिला को वार्ड दो के लेबर रूम में रखा गया। वहीं अधिकारियों ने बताया है कि दुष्कर्म पीड़िता के पति की मांग के अनुसार उसे जल्द ही छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।
पीजीआई के राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को वीरवार को सुबह 10 बजे वार्ड दो में ले जाया गया। यहां तीन बजे तक उसकी जांच के लिए लेबर रूम में महिला को ले गए। सूत्रों की मानें तो सभी कमेटी के सदस्यों की अनुमति के बाद गर्भपात का कार्य शुरू किया गया है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने प्रॉसेस शुरू कर दिया है, महिला को एक दो दिन में वार्ड दो से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद महिला को वापस एसआईएमएच में रखा जाएगा। यहां से डॉक्टर जांच के बाद महिला को घर जाने की अनुमति देंगे। गौरतलब है कि महिला की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। मेडिकल बोर्ड में मनोचिकित्सक, फोरेंसिक विभाग, महिला रोग विभाग और रेडियोलॉजी विभाग के एक-एक सदस्य को शामिल किया गया था। वहीं संस्थान की ओर से गठित जांच कमेटी की चेयरमैन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुजाता सेठी ने बताया कि महिला को गर्भपात के लिए महिला विभाग में भेजा गया है। प्रयास है कि मंगलवार सुबह जांच रिपोर्ट सौंप दी जाए। वहीं, मामले में महिला थाना एसएचओ गरिमा ने बताया कि पीड़िता का उपचार किया जा रहा है। अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
बोले अधिकारी
महिला के पति की डिमांड है कि उसकी पत्नी का गर्भपात करवाकर उसे जल्द घर भेजा जाए। हम उसकी इच्छा के अनुसार पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर उसे छुट्टी दे देंगे। फिलहाल, महिला वार्ड दो में उपचार के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव गुप्ता, सीईओ, एसआईएमएच