{"_id":"63488845d184f122876d031d","slug":"ram-rahim-may-get-parole-today-from-sunariya-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: राम रहीम को पैरोल को लेकर गुरुवार को सतर्क रहा प्रशासन, आज पैरोल पर बाहर आने की संभावना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: राम रहीम को पैरोल को लेकर गुरुवार को सतर्क रहा प्रशासन, आज पैरोल पर बाहर आने की संभावना
Fri, 14 Oct 2022 03:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Oct 2022 03:21 AM IST
सार
साल 2017 से सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे पहले साध्वी यौन शोषण केस में सजा हुई थी। उसने प्रदेश सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा मुखी राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर गुरुवार को दिनभर प्रशासन अलर्ट रहा। खुफिया विभाग से लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पुख्ता कर रखी है, कब मुख्यालय से आदेश आ जाएं। हालांकि देर रात तक राम रहीम को पैरोल पर बाहर लाने के आदेश नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि राम रहीम शुक्रवार अल सुबह पैरोल पर बाहर आ सकता है।
विज्ञापन
साल 2017 से सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे पहले साध्वी यौन शोषण केस में सजा हुई थी। उसने प्रदेश सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी है। वह सिरसा या राजस्थान में पैरोल पर जा सकता है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को पैरोल देने की सहमति बन गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: नौ जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव
विज्ञापन
कभी भी मुख्यालय से रोहतक जिला प्रशासन व जेल अधीक्षक के पास आदेश आ सकते हैं। गुरुवार को राम रहीम के पैरोल पर जेल से बाहर आने की संभावना थी, लेकिन ये आदेश नहीं आए कि उनको कब और कहां पैरोल अवधि काटने के लिए भेजा जाएगा।
मुख्यालय के आदेशों का इंतजार है। अभी तक राम रहीम सुनारिया जेल में है। जैसे आदेश आएंगे, उनके अनुसार कदम उठाया जाएगा। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक