{"_id":"634878e7f087274e10080512","slug":"the-bugle-will-sound-today-for-panchayat-elections-in-nine-districts-panchkula-news-pkl465379248","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नौ जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नौ जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव
Fri, 14 Oct 2022 02:25 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:25 AM IST
सार
हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल जिले में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव होंगे। हिसार के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव चल रहा है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नौ जिलों में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का बिगुल शुक्रवार को बजेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह प्रेसवार्ता कर चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा से पहले वह सुबह 11 बजे आयोग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों में चुनाव की घोषणा बैठक के बाद पौने 12 बजे की जाएगी। बैठक में चुनाव आयुक्त तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
प्रशासनिक कारणों से फरीदाबाद-पलवल के चुनाव तीसरे चरण में
हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव होंगे। हिसार के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव चल रहा है। तीन नवंबर को मतदान और छह नवंबर को मतगणना होनी है। इसलिए यहां दूसरे चरण में भी चुनाव नहीं होगा। फतेहाबाद जिले की सीमाएं हिसार व आदमपुर के साथ लगती हैं।
विज्ञापन
दोनों चुनाव एक साथ होने से प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए फतेहाबाद में भी तीसरे चरण में ही चुनाव होगा। फरीदाबाद और पलवल में भी प्रशासनिक कारणों से दूसरे चरण में चुनाव नहीं होंगे। इन चार जिलों में 8 नवंबर के बाद चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 अक्तूबर और दो नवंबर को है। इसके एक सप्ताह बाद दूसरे चरण के मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 21 अक्तूबर के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
चुनाव के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है। उपचुनाव व अन्य कारणों से तीसरे चरण में भी पंचायत चुनाव कराने पड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी पर्याप्त संख्या में मिल पाएगी। डॉ. इंद्रजीत, सचिव, राज्य चुनाव आयोग।