फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   railway road business men get death warning letter

अब रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी को मिला जान से मारने की धमकी भरा पत्र

Sun, 26 Mar 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
railway road business men get death warning letter
ध्‍ामकी भ्‍ारा पत्र - फोटो : amar ujala
कारोबारी अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार को मिले धमकी भरे पत्र के बाद अब रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी गुरदीप सहगल को भी धमकी भरा पत्र मिला है। गुरदीप ने शनिवार को सिटी थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शगुन ज्वैलर्स के मालिक गुरदीप सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल 16 दिसंबर को किसी ने डाक से पत्र भेजकर उनका और बेटे के अपहरण की धमकी दी थी। अब 18 मार्च को दोबारा दुकान पर एक पत्र आया, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पत्र में हांसी के व्यापारी का जिक्र
पत्र में लिखा है कि मैंने पहले भी पत्र भेजकर हांसी वाले सुनार का पता पूछा था। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। पता किया तो कुछ सुनारों ने बताया कि रिश्तेदार है। मैं उसका धंधा रोहतक में नहीं चलने दूंगा। मेरा नाम राजू बादशाह है। मैंने तुझे 20 जून तक का समय दे रखा है। मैं एक आखिरी पत्र भेजकर तुझे समझाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: एक ही शख्स ने तो नहीं लिखा पत्र
एक दिन पहले कारोबारी व गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरकार को जो धमकी भरा पत्र भेजा गया था, उसमें भी शगुन ज्वेलर्स का जिक्र किया हुआ था। साथ ही लिखने वाले ने अपना नाम राजू बादशाह लिखा था। कहीं यह एक ही शख्स की करतूत तो नहीं है।


डोली को मिली सुरक्षा, सीआईए वन करेगी जांच
शनिवार सुबह कारोबारी अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार सिख समाज के लोगों व व्यापारियों के साथ एसपी पंकज नैन से उनके आवास पर मिले। एसपी की हिदायत पर पहले ही सब्जी मंडी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं, शनिवार को एसपी के आदेश पर सरदार अवतार सिंह को एक पुलिसकर्मी उपलब्ध करवा दिया गया। साथ ही मामले की जांच सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को सौंपी गई है। सीआईए की टीम मुख्य डाक घर पहुंची, लेकिन छुट्टी के चलते फुटेज नहीं मिल सकी। अब सोमवार को पुलिस की टीम फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed