{"_id":"6455f05a9ae9b82b590ffa9d","slug":"quarrel-with-fruit-seller-at-gohana-base-in-rohtak-youth-hit-bottle-on-face-for-protesting-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: गोहाना अड्डे पर फल विक्रेता के साथ झगड़ा, विरोध करने पर युवकों ने चेहरे पर मारी बोतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: गोहाना अड्डे पर फल विक्रेता के साथ झगड़ा, विरोध करने पर युवकों ने चेहरे पर मारी बोतल
Sat, 06 May 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 May 2023 11:44 AM IST
सार
गोहाना अड्डा निवासी अमन के भाई अश्वनी ने बताया कि उसका भाई अड्डे पर रेहड़ी लगाता है। दिन में उसका भाई रेहड़ी पर खाना खा रहा था। साथ में कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। तभी तेज कालोनी का युवक यश व सूरज उर्फ मोटा आए। आते ही नजदीक बेंच पर आकर बैठ गए। बिना पूछे कोल्ड ड्रिंक्स उठाकर पीने लगे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक के गोहाना अड्डे पर गोल्ड ड्रिंक्स पी रहे फल विक्रेता दो युवक आए और ठंडा उठाकर पी गए। विरोध करने पर कचरा डालने के लिए रखे डस्टबीन को ठोंकर मारकर गिरा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस को सूचना के बावजूद युवक रात नौ बजे दोबारा आए और अपने साथियों के साथ मिलकर रेहड़ी विक्रेता को चेहरे पर बोतल मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत का करती रही इंतजार, रात को फिर पीट गए युवक
गोहाना अड्डा निवासी अमन के भाई अश्वनी ने बताया कि उसका भाई अड्डे पर रेहड़ी लगाता है। दिन में उसका भाई रेहड़ी पर खाना खा रहा था। साथ में कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। तभी तेज कालोनी का युवक यश व सूरज उर्फ मोटा आए। आते ही नजदीक बेंच पर आकर बैठ गए। बिना पूछे कोल्ड ड्रिंक्स उठाकर पीने लगे। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। कहा कि थोड़ी देर में अपने साथियों को लेकर आते हैं।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज, दो को किया काबू
युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। उधर, स्कूटी सवार युवक आए, जबकि दूसरी तरफ से पुलिस आ गई। पुलिस के आगे ही आरोपी धमकी देने लगे, पुलिस वीडियो बनाने लगी। घायल अमन के भाई का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को चेतावनी देकर भगा दिया। इसके बावजूद वे रात नौ बजे अपने सात-आठ साथियों के साथ आए और बोतल से चेहरे पर हमला कर दिया। भीड़ ने किसी तरह उसके भाई को बचाया। जब पुलिस ने शिकायत लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
दो आरोपियों को किया काबू, कड़ी कार्रवाई करेंंगे
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को काबू किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के लिए दबिश दे रहे हैं। किसी तरह की दंबगई बर्दाश्त नहीं होगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।