{"_id":"58d180aa4f1c1b870a1a118d","slug":"protester-mother-appel-to-free-the-younger-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी की मां ने की वित्तमंत्री से युवाओं को माफ करने की अपील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनशनकारी की मां ने की वित्तमंत्री से युवाओं को माफ करने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 में चल रहे जाट जागृति सेना के धरने पर मंगलवार को अनशनकारी राहुल दादू की मां सहित अन्य अनशनकारियों के परिवार की महिलाएं पहुंची। उन्होंने वित्तमंत्री से जेलों में बंद युवाओं को माफ करने और छुड़वाने की अपील की। कहा कि युवाओं के जेलों में बंद होने के कारण उनका परिवार बर्बाद हो जा रहा है। वहीं, धरनास्थल पर जाट संघर्ष समिति के प्रधान मूलचंद दहिया ने यशपाल मलिक पर जाटों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से अपील करते हुए कबूलपुर निवासी राहुल दादू की मां शीला ने कहा कि जिन परिवारों के बेटे जेल में बंद हैं उनके परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। कई परिवारों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। बेटों के जेल में बंद रहने से उनकी माताओं को नींद नहीं आ रही है। यदि वित्तमंत्री युवाओं को माफी देकर जेलों से छुड़वा देंगे तो जाट समाज उन्हें भाईचारे की मिसाल मानेगा और उनका समर्थन करेगा। वहीं, दादू ने कहा कि जब तक सभी युवा जेलों से बाहर नहीं आएंगे, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। धरने पर पहुंचे जाट संघर्ष समिति के प्रधान मूलचंद दहिया ने यशपाल मलिक पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण का मामला 13 राज्यों का है, लेकिन मलिक ने इसे केवल हरियाणा में उलझाकर रख दिया। यहां के जाटों को वह गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर जयदेव डागर, मीना कुमारी, फूलपति, सुमित्रा, शीला, सरोज, बबली, शकुंतला, निर्मला, रामरति, बबली, संतरा, सुलोचना, सावित्री, ओमपति, राजवंती, डॉ. राजेश दहिया और रणसिंह दहिया आदि मौजूद रहे।