{"_id":"6238d0a16248916e9c1b3e75","slug":"prisoner-attacked-in-jail-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: दो दिन पहले गिरफ्तार तेज कॉलोनी के युवक पर जेल में हमला, प्लेट तोड़कर बनाया चाकूनुमा हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: दो दिन पहले गिरफ्तार तेज कॉलोनी के युवक पर जेल में हमला, प्लेट तोड़कर बनाया चाकूनुमा हथियार
Tue, 22 Mar 2022 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:53 AM IST
सार
सोमवार को जेल के अस्पताल से लौटते समय चार हवालातियों ने चाकूनुमा हथियार से वार किया। आरोपियों में तीन पाड़ा मोहल्ले से, जबकि एक दिल्ली के जफरपुर का रहने वाला है। शिवाजी कॉलोनी थाने में जेल उप अधीक्षक ने केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दो दिन पहले अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार तेज कॉलोनी के युवक सतीश पर सोमवार को दिनदहाड़े चार हवालातियों ने चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीन पाड़ा मोहल्ला व एक दिल्ली के जफरपुर का रहने वाला है। जेल उप अधीक्षक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले तेज कॉलोनी निवासी सतीश को पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को जेल के उप अधीक्षक साजिद खान ने दी शिकायत में बताया कि सतीश सोमवार को 11 बजे जेल स्थित अस्पताल से दवा लेकर वापस बैरक में जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में पहले से जेल में बंद पाड़ा मोहल्ला निवासी सावन, सुमित, नवीन व दिल्ली के जफरपुर निवासी प्रदीप ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने सतीश को चाकूनुमा नुकीले वस्तु से वार करके घायल कर दिया। उसे तीन जगह चोटें आई।
विज्ञापन
सूचना पाकर जेल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और सतीश को वापस अस्पताल में दाखिल करवाया। साथ ही मामले की सूचना शिवाजी कॉलोनी थाने में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जेल अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
प्लेट तोड़कर बनाया चाकूनुमा हथियार
जांच में पुलिस को पता चला है कि जेल के अंदर स्टील की प्लेट को तोड़कर आरोपियों ने चाकूनुमा बना लिया। उसी से सतीश पर हमला किया है। अब पुलिस आरोपियों से हमले के लिए प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास करेगी।
जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उन्हें अदालत की अनुमति से हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी