फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, gulab restaurant, crime, police, arrest, court, fraud, rohtak, haryana, security guard

गुलाब रेस्टोरेंट में पुलिस के साथ निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात

Tue, 28 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 28 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
police, gulab restaurant, crime, police, arrest, court, fraud, rohtak, haryana, security guard
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics
गुलाब रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद सुरक्षा में निजी सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आर्डर भी कर दिया गया है। संचालक सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए परिवार के पांच सदस्यों के नाम पर हथियार लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर दिए गए है। यह सतर्कता तो तब बरती जा रही है जब पुलिस ने सुरक्षा कर्मी तैनात कर रखे हैं।
विज्ञापन


गुलाब रेस्टोरेंट के मालिक सुधीर गुप्ता ने बताया कि जान का खतरा होने के कारण निजी सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है, ताकि अपराधियों में थोड़ा डर बना रहे। वारदात के बाद से रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पनप गई है। मगर उनकी सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। मामले में पुलिस कार्रवाई सराहनीय रही। उन्होंने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों के लिए हथियार के लाइसेंस का आवेदन किया गया है। आवेदन में जान के खतरे को आधार बनाया गया है। इस मामले को लेकर जल्द ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।  
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में लगेंगे बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे

अब गुलाब रेस्टोरेंट में बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कै मरे लगेंगे। इसके लिए आर्डर भी कर दिया गया है, ताकि संदिग्धों को पहचानने में पुलिस को मदद मिल सके। हाल ही में रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले आरोपी का सीसीटीवी फु टेज में चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। इसी के चलते पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। इसको ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

बता दें कि 19 जून को बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के शीला बाईपास स्थित गुलाब रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। वारदात के समय कर्मचारी और मैनेजर बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए बाइक से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी जमानत पर रिहा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed