{"_id":"580d11074f1c1bcc75bc1fe4","slug":"police-crime-alert-operator-wife-murder-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में तैनात वायरलेस ऑपरेटर ने पत्नी को जहर देकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस विभाग में तैनात वायरलेस ऑपरेटर ने पत्नी को जहर देकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस विभाग में वायरलेस आपरेटर के पद पर तैनात एक सिपाही पर पत्नी को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और बेटी को जहर देकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी के भाई उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार थे।
रिटौली निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि बेटी रोजी की शादी चिड़ी निवासी प्रदीप पुत्र सतबीर के साथ हुई थी। पिता प्रदीप फौज से रिटायर्ड है जबकि चिड़ी निवासी दामाद प्रदीप हरियाणा पुलिस विभाग में वायरलेस ऑपरेटर है। लाखनमाजरा एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को लड़की के पिता प्रदीप को सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। बेटी के ससुराल चिड़ी पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की वजह सामने आई। इसके बाद लड़की के पिता प्रदीप ने दामाद प्रदीप, प्रदीप के भाई राजेश, भोलू और ससुर सतबीर, सांस मां के खिलाफ जहर देकर हत्या का ने जहर देकर हत्या की शिकायत दी। उनका आरोप है कि राजेश और भोलू बेटी के साथ छेड़छाड़ भी करते थे। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता का आरोप है कि सभी ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या की है। लाखनमाजरा एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दहेज और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।