{"_id":"fa878f4254c3461ca71976bad6abff14","slug":"police-agianst-vehicle-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दुकानदारों को थमाए चालान, झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दुकानदारों को थमाए चालान, झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बाद भी जब दुकानदार नहीं सुधरे तो पुलिस
विज्ञापन
को एक्शन मोड में आना पड़ा। बुधवार को डीएसपी पवन पूरी टीम के साथ किला
रोड बाजार पहुंचे और सड़क के बीच खड़े वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए।
स्थानीय दुकानदार पुलिस कार्रवाई के विरोध में आ गए। पुलिस और दुकानदारों
के बीच तीखी झड़प भी हुई। इसके बाद भी पुलिस ने कई दुकानदारों को चालान थमा
दिए।
भगत सिंह पार्किं ग खुलने के बाद भी व्यापारी किला रोड बाजार में ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन की कई चेतावनी के बाद भी व्यापारी बाज नहीं आ रहे हैं। आखिरकार बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। डीएसपी पवन कुमार दल-बल के साथ किला रोड की मुख्य बाजार में खड़े वाहनों के चालान काटने पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने वाहनों के चालान काटने शुरू किए दुकानदार विरोध में आ गए।
दुकानदारों ने कहा कि पुलिस दुकानदारों के चालान बेशक बनाए मगर ग्राहकों के चालान नहीं कटने चाहिए। अधिकतर ग्राहकों को भगत सिंह पार्किंग के बारे में जानकारी ही नहीं है। हालांकि इसके बाद पुलिस ने केवल दुकानदारों के वाहनों के चालान बनाए। इस दौरान डीएसपी ने भगत सिंह पार्किंग में ही दुपहिया वाहन खड़े करने की चेतावनी दी। पुलिस कार्रवाई में सब्जी मंडी थाना पुलिस भी शामिल रही।
पहले मीटिंग की, फिर बनाए चालान
डीएसपी पवन ने किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा एवं अन्य दुकानदारों के साथ पहले मीटिंग की। इसमें दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद चालान काटे गए। यहां भी दुकानदारों ने ग्राहकों का समर्थन किया।
सभी दुकानदारों और ग्राहकों से पहले भी निवेदन किया गया था कि वाहनों को भगत सिंह पार्किंग में खड़ा करें, ताकि जाम न लगे। मगर अभी तक वाहन रोड पर ही खड़े दिखाई देते हैं। किला रोड पर जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सड़क के बीच खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। सड़क पर खड़े मिले वाहनों के चालान भी बनाए जाएंगे। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
पवन कुमार, डीएसपी।