फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pistal fire one died

पिस्टल से खिला रहे थे पोते को, गोली चलने से पार्षद पति की मौत

Tue, 13 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 7 की पार्षद सरिता के पति रमेश की सोमवार रात को गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रमेश अपने पोते के साथ खेल रहे थे। तभी उन्होंने अपना पिस्टल निकाल ली और उससे पोते को खिलाने लगे।

तभी पिस्टल से गोली चली, जो उनकी खोपड़ी में जा लगी। परिजन उनको लेकर पीजीआई के लिए भी दौड़े, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को पार्षद ने पूरी घटना बताई और इसके केवल एक हादसा बताया गया। मृतक के भाई हरियाणा विधानसभा के सचिव भी सूचना मिलते ही आधी रात को गांव में पहुंच गए।

बोहर गांव निवासी सरिता वार्ड नंबर 7 से नगर निगम पार्षद हैं। उनके पति रमेश उर्फ मेशा सोमवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे घर में अपने ढाई माह के पोते के साथ खेल रहे थे, जबकि परिवार के अन्य लोग भी पास में बैठे थे। पोते के साथ खेलते हुए रमेश ने अपना पिस्टल निकाल लिया और उससे पोते को खिलाने लगे।
विज्ञापन


पिस्टल में गोली भरी थी और वह लॉक भी नहीं था। अचानक गोली चल गई। गोली रमेश के सिर में लगी, जिससे घर में हड़कंप मच गया। रमेश को परिजन तुरंत ही पीजीआई में लेकर पहुंचे, लेकिन उनको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को पार्षद सरिता ने पूरी घटना की जानकारी दी और इसे केवल एक हादसा बताया। रमेश के बेटे सुमित ने बताया कि हमारे घर में पहले लाइसेंसी रिवाल्वर थी और उसके पिता ने दस दिन पहले ही पिस्टल खरीदा था। पिस्टल के बारे में मेरे पिता को ज्यादा जानकारी नहीं थी। पोते के साथ खेलते समय वे नहीं जानते थे कि पिस्टल लॉक है या नहीं। रमेश के अन्य दो भाई हैं, जिनमें एक राजेंद्र सिंह नांदल हरियाणा विधानसभा के सचिव हैं और दूसरे सुरेश नांदल वकील हैं।
खाना मंगवाया था, लेकिन पहले ही हादसा हो गया
रमेश के बेटे सुमित ने बताया कि हमारे परिवार के सभी लोग शाम को एक साथ घर में बैठे हुए थे। मेरे पिता उस समय बच्चे के साथ खेल रहे थे और उन्होंने खाना खाने के लिए मंगवाया। मैं खाना लेने के लिए रसोई में घुसा था कि उसी समय गोली चलने से हादसा हो गया।  

वर्जन
पार्षद सरिता के बयान दर्ज किए गए हैं। पार्षद का कहना है कि उनके पति रमेश ने कुछ दिन पहले ही पिस्टल खरीदा था और उसके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। पोते को खिलाते समय गोली चलने से हादसा हो गया।
नवीन, एसएचओ, अर्बन एस्टेट थाना, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed