{"_id":"58d6d0e64f1c1b870a1a550a","slug":"pgi-non-teaching-presient-election-winner-suresh-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई नॉन टीचिंग की चौधर पर सुरेश कुमार का कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई नॉन टीचिंग की चौधर पर सुरेश कुमार का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
िवविजेता पैनल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए नॉन टीचिंग एसोसिएशन का ताज सुरेश कुमार के सिर सजा। चुनाव में केवल एक पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर सुरेश कुमार पैनल ने जीत हासिल की। विपक्षी जयपाल पैनल को उप प्रधान के पद पर ही जीत मिल सकी।
चुनाव अधिकारी डॉ. कुंदन मित्तल और पर्यवेक्षक डॉ. प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में सुबह 9 बजे नर्सिंग कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक 1148 वोटरों ने मतदान किया। जबकि चुनाव में कुल 1286 वोटर थे। चुनावी मैदानी में जयपाल पैनल और सुरेश कुमार पैनल आमने-सामने थे। इसमें सुरेश कुमार के पास उगते सूरज का निशान और जयपाल पैनल पतंग के चिह्न पर चुनाव लड़ रहा था। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे मतों की गिनती शुरू हुई सुरेश कुमार का पैनल के प्रत्याशी वोटों में आगे बढ़ते चले गए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में सुरेश कुमार ने जयपाल को 108 वोटों से हराकर जीत हासिल की। जयपाल पैनल से केवल उप प्रधान पद पर प्रकाश गिरी ही जीत सके, जबकि बाकी सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार का कहना है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और नॉन टीचिंग स्टाफ की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता पर होगा।
विज्ञापन
कुछ ऐसा रहा परिणाम
प्रत्याशी पार्टी पद वोट
सुरेश कुमार उगता सूरज प्रधान 617
जयपाल पतंग प्रधान 509
बालमुकुंद उगता सूरज वरिष्ठ उप प्रधान 579
सत्यवान पतंग वरिष्ठ उप प्रधान 552
प्रकाश गिरी पतंग उप प्रधान 571
वीरेंद्र उगता सूरज उप प्रधान 553
राजेश कुमार उगता सूरज जनरल सेक्रेटरी 639
राजेंद्र सैनी पतंग जनरल सेक्रेटरी 488
रोहताश उगता सूरज सेक्रेटरी 603
ओमप्रकाश पतंग सेक्रेटरी 526
राकेश उगता सूरज प्रेस सचिव 566
सुरेश पतंग प्रेस सचिव 559
पुष्पेंद्र गर्ग उगता सूरज कैशियर 594
अनिश अरोड़ा पतंग कैशियर 531